Petrol-Diesel Price: यहां मिलता है सबसे सस्‍ता पेट्रोल, देखें पूरी सूची

0
273
Petrol-Diesel Price Today
Petrol-Diesel Price Today

Petrol-Diesel Price: बीते कुछ वक्त में देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ईंधन के बढ़े दामों का असर रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों पर भी पड़ा है। चाहे दूध हो या फल-सब्जियां ट्रांसपोर्टेशन की लागत बढ़ने से चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। कुलमिलाकर ये कहिए कि आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है। लेकिन हिंदुस्तान में ईंधन का जो सूरत-ए-हाल है , क्या बाकी मुल्कों में भी यही स्थिति है? इसका जवाब है नहीं।

Petrol-Diesel Price: Fuel prices increased
today again

Petrol-Diesel Price :दुनिया में पेट्रोल की कीमत की बात की जाए तो इस समय पेट्रोल सबसे महंगा हांगकांग में बिक रहा है। जबकि ईंधन सबसे सस्ता दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला में बिक रहा है। हांगकांग में पेट्रोल महंगा बिकने की एक वजह ये भी है कि देश पूरी तरह से पेट्रोल के लिए बाहरी मुल्कों पर निर्भर है। साथ ही यहां सरकार द्वारा ईंधन पर भारी टैक्स वसूला जाता है। वेनेजुएला में पेट्रोल की कीमत कम होने के पीछे वजह यह है कि वहां धरती का सबसे बड़ा तेल भंडार है और वेनेजुएला की सरकार ईंधन पर सब्सिडी देती है।

भारत के पड़ोसी देशों की बात की जाए तो चीन में भारत के मुकाबले पेट्रोल महंगा बिक रहा है। वहीं पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत भारत से कम है।

Petrol-Diesel Price : यहां हम आपको दुनिया के अलग-अलग देशों और वहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे:

PETROL PRICE WORLD 1

एशिया

  1. जापान- 104. 42
  2. दक्षिण कोरिया- 127.84
  3. हांगकांग- 218.85
  4. थाइलैंड- 107.69
  5. मलेशिया- 36.96
  6. सिंगापोर- 161.88
  7. चीन- 110.8
  8. नेपाल- 96.80
  9. बांग्लादेश- 78.53
  10. भारत- 106.86
  11. श्रीलंका- 75.53
  12. पाकिस्तान- 62.53
  13. अफगानिस्तान- 67
  14. ईरान- 3.89
  15. यूएई-64.58
  16. कुवैत- 26.22
  17. सऊदी अरब- 47.21
  18. इज़राइल- 171.29
petrol pump 1

अफ्रीका

  1. दक्षिण अफ्रीका- 110.14
  2. कीनिया- 88.92

यूरोप

  1. यूके- 162.57
  2. जर्मनी- 172.88
  3. इटली- 152.78
  4. फ्रांस- 165.86
  5. रूस- 41.09

उत्तरी अमेरिका

  1. अमेरिका- 93.06

दक्षिणी अमेरिका

  1. वेनेज़ुएला- 1.90
  2. ब्राजील- 115.04

ऑस्ट्रेलिया में 117.73 रुपए और न्यूजीलैंड में कीमत 148.75 रुपए है।

(*कीमतें 28 मार्च 2022 के मुताबिक हैं और भारतीय रुपए में प्रति लीटर के हिसाब से हैं।)

Petrol-Diesel Price: जानकारों का कहना है कि ऑटो फ्यूल की बिक्री पर मार्जिन बनाए रखने के लिए कंपनियां कच्चे तेल की कीमत में प्रत्येक $ 1 प्रति बैरल की वृद्धि के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमत में 0.52-0.60 रुपये की बढ़ोतरी करती हैं। 4 नवंबर से ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 28.4 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 108.9 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।

Petrol-Diesel Price से संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here