Oscar 2022: पत्नी पर जोक मारा तो भड़के मशहूर एक्टर Will Smith, होस्ट Chris Rock को जड़ दिया मुक्का

क्रिस रॉक को जब मुक्का लगा तो वह थोड़ी देर सन्न ही खड़े रहे। मुक्का मारने के बाद स्मिथ ने कहा कि आगे कभी मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से दोबारा मत लेना>

0
561
Oscar 2022
Oscar 2022

Oscar 2022: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवार्ड शो में मशहूर एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) ने प्रजेंटर (होस्ट) क्रिस रॉक (Chris Rock) को मुक्का मार दिया। दरअसल, विल स्मिथ और क्रिस रॉक के बीच 2022 के ऑस्कर टेलीकास्ट के दौरान कहासुनी हो गई थी। क्रिस रॉक स्टेज पर डॉक्यूमेंटरी फीचर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड देने आए थे। इस दौरान क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ के बालों पर कमेंट कर दिया, जिसके चलते स्मिथ गुस्से में आ गए। उसके बाद वो मंच पर पहुंचे और उन्होंने क्रिस रॉक को एक मुक्का जड़ दिया।

Oscar 2022: होस्ट ने Jada Pinkett Smith के बालों पर किया था कमेंट

बता दें कि स्मिथ की पत्नी जेडा ने Alopecia नाम की गंजेपन की बीमारी की वजह से अपने पूरे बाल हटवाए हैं। क्रिस रॉक ने फिल्म G.I. Jane के बारे में बात करते हुए कहा कि कि G.I. Jane 2 का इंतजार जेडा नहीं कर सकतीं क्योंकि फिल्म में लीड एक्ट्रेस का लुक बाल्ड (गंजा) था। आगे कहा था कि गंजी होने की वजह से ही उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला था।

Oscar 2022

क्रिस रॉक ने स्टेज पर सबके सामने जेडा पिंकेट स्मिथ (Jada Pinkett Smith) के बालों का मजाक उड़ाया। जिसके बाद पत्नी का यूं मजाक बनना विल को पसंद नहीं आया और उन्होंने चलते शो में क्रिस को मुक्का मारकर अपनी नाराजगी भी जता दी।

Oscar 2022

यह देखते ही सभी के होश उड़ गए। क्रिस रॉक को जब मुक्का लगा तो वह थोड़ी देर सन्न ही खड़े रहे। मुक्का मारने के बाद स्मिथ ने कहा कि आगे कभी मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से दोबारा मत लेना, जिसके बाद क्रिस ने भी जवाब दिया और कहा कि हां, वह ऐसा नहीं करेंगे। मिनटों में विल स्मिथ और क्रिस रॉक ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। दोनों को लेकर खूब चर्चे भी हो रही है।

Oscar 2022

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here