South Africa से Netherland जा रही फ्लाइट में 15 यात्रियों में मिला Omicron Variant, इज़राइल पहुंचा वायरस

0
663
APN News Live Update
Omicron

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में कोरोना का नया वेरिएंट मिला है। इसे ‘Omicron’ Variant नाम दिया गया है। ‘Omicron’ एक Greek नाम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे Variant of Concern घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार ‘Omicron’ Variant के 32-52 Mutations हैं। जानकारी यह भी दी गई है कि बहुत तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। वैक्सीन लेने के बाद जिनकी इम्यूनिटी काफी मजबूत है, उन्हें संक्रमण का खतरा काफी कम है।

US ने आठ देशों से आने वाली फ्लाइट्स को किया रद्द

‘Omicron’ Variant 24 नवंबर को साउथ अफ्रीका के बोत्सवाना (Botswana) में पहली बार मिला था। अब वायरस इज़राइल, हॉंग कॉंग और बेल्जियम में पहुंच गया है। वहीं खबर मिली है कि साउथ अफ्रीका से नीदरलैंड जा रहे दर्जन भर लोग इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं। साउथ अफ्रीका से दो फ्लाइट नीदरलैंड जा रही थी। इसमें 600 से अधिक यात्री सवार थे, जिसमें से 110 लोगों का कोरोना टेस्ट किया है 15 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 85 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। वहीं अन्य यात्रियों की अभी भी जांच चल रही है।

यूएस ने कोरोना के B.1.1529 Omicron’ Variant को ध्यान में रखते हुए Africa, Botswana, Zimbabwe, Namibia, Lesotho, Eswatini, Mozambique, और Malawi से आने वाली सभी फ्लाइट को रद्द कर दिया है।

Canada ने दिखाई सख्ती

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नाया वेरिएंट B.1.1529 मिला है, जिसे Omicorn  नाम गया है। नए वेरिएंट के संक्रमण को रोकने के लिए यूएस और यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली सभी फ्लाइटों पर रोक लगा दी है। संक्रमण वाले देशों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं अमेरिकी सरकार ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका से आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगाने का फैसला किया है। कनाडा ने घोषणा की है कि 14 दिन में अफ्रीका से आने वाले नागरिकों को कोरोना टेस्ट करना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही बाहर निकलने दिया जाएगा।

यह भी पढें:

South Africa में मिले कोरोना के नए वेरिएंट को WHO ने Omicorn नाम दिया, यूरोपीय देशों ने रद्द की Flights

24 घंटों में सामने आए Corona के 8,318 मामले, कल से 21.1% घटे केस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here