McDonalds: यूक्रेन और रूस के बीच पिछले 15 दिनों से जंग चल रही है। इस जंग के बीच 10 लाख से अधिक यूक्रेनी नागरिक अपना घर बार छोड़कर अन्य देशों में शरण लेने के लिए मजबूर हैं। दोनों देशों के बीच लड़ाई बढ़ती जा रही है। युद्ध का जिम्मेदार सभी लोग रूस को बता रहे हैं। ऐसे में बड़ी से बड़ी कंपनियों ने रूस पर आर्थिक परमाणु हमला करना शुरू कर दिया हैं। McDonalds ने रूस में अपने सभी Outlets को बंद करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही साऊथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने यूक्रेन को आर्थिक मदद मुहैया कराने की बात कही है।
McDonalds के साथ इन कंपनियों ने भी ठप किया काम

McDonalds के रूस में कुल 874 रेस्टोरेंट हैं। ऐसे में लाखों लोग McDonalds में काम करते हैं। कंपनी के देश में सेवा ठप करने के बाद कई लोग बेरोजगार हो जाएंगे। कोका कोला, स्टारबक्स जैसी बड़ी फूड्स कंपनियां पहले ही देश में अपने काम को बंद कर चुकी हैं।
बता दें कि Paypal, Adobe,IBM, वीजा और मास्टरकार्ड ने रूस में अपनी सेवाओं को बंद कर दिया है। गूगल पे और एप्पल पे ने पहले ही कारोबार को ठप करने का ऐलान किया था। रूस में जनता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। डच-अमेरिकन मल्टीनेशनल कंपनी यूनिवर्सल म्यूजिक समहू भी रूस में अपने काम को बंद करने जा रहा है।
McDonalds से पहले रूस पर इन देशों ने अपनाया सख्त रूख

वहीं दूसरी तरफ रूस के खिलाफ कई देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के अलावा, जापान, आस्ट्रेलिया, ताइवान और अन्य देश शामिल हैं।
- अमेरिका ने बैंक से लोन देने पर मना कर दिया है।
- NYSE और Nasdaq ने सख्त रूख अपनाया है।
- कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने व्यापार, निवेश और सहायता पर रोक लगा दी है।
- ब्रिटेन ने पांच रूसी बैंकों और राष्ट्रपति पुतिन के नजदीकी तीन अरबपति रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया है।
- यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने रूसी संसद के उन सभी सांसदों को प्रतिबंधित कर दिया है जिन्होंने यूक्रेन के इलाकों को स्वतंत्र देश की मान्यता देने के प्रस्ताव का समर्थन किया था।
- जापान एयरलाइंसन ने भी का बड़ा फैसला लिया है। यूरोप जाने और वहां से आने वाली सभी उड़ानें को कंपनी ने रद्द करने का फैसला लिया है।
संबंधित खबरें:
- Ukraine Russia War: Ukraine-Russia युद्ध को हुए 8 दिन, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
- Afghanistan के गृह मंत्री Sirajuddin Haqqani ने अफगानियों से देश लौटने की अपील की, कहा- आप की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है