साउथ चाइना सी को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनातनी बरकरार है। ताजा घटनाक्रम में दक्षिण चीन सागर में गश्त के दौरान अमेरिकी नौसेना का जहाज डेकॉटर और चीनी जंगी जहाज लुयांग डेस्ट्रॉयर विवादित स्प्रैटली आईलैंड के पास एक दूसरे के सामने आ गए। इस घटना के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, घटना के वक्त दोनों जहाज। एक दूसरे से महज 135 फीट दूर रह गए थे। हालांकि, जहाजों को टक्कर से बचाने के लिए। अमेरिकी जहाज के कैप्टन ने हिम्मत दिखाई और हादसे को टाल दिया।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक चीनी जहाज विवादित इलाके में युद्धाभ्यास कर रहा था। इसके बाद उसे वो इलाका छोड़ने की चेतावनी दी गई। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून की मंजूरी के अनुसार अमेरिकी सेना हर जगह अपनी उड़ान और गश्त जारी रखेगी।

वहीं, चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान  ने इस घटना पर कहा कि अमेरिका विवादित क्षेत्र में बार-बार अपने जंगी जहाज भेज रहा है। ये चीन की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरा है। चीन की सेना हर हाल में अपनी रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। दोनों देशों के जंगी जहाज आमने-सामने आने के बाद अमेरिका और चीन में तनाव इस कदर बढ़ गया है। कि, अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने अक्टूबर में होने वाली अपनी चीन यात्रा रद्द कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here