अडानी ग्रुप को निशाना बनाने के बाद, हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg) ने गुरुवार को ट्विटर के संस्थापक जैक डोरसी के नेतृत्व वाली पेमेंट फर्म ब्लॉक इंक पर यूजर्स को बढ़ा-चढाकर दिखाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं हिंडनबर्ग कंपनी पर ग्राहक अधिग्रहण लागत को कम करने का भी आरोप लगाया है। इस रिपोर्ट के आने के बाद ब्लॉक इंक के शेयरों में 18 फीसदी के भारी गिरावट आई है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट अदानी ग्रुप को लेकर आई रिपोर्ट के ठीक दो महीने बाद आई है। इस रिपोर्ट के आने के बाद अदानी ग्रुप के के मार्केट कैप में 100 बिलियन डॉलर की भारी गिरावट आई है।
Hindenburg ने ट्विटर पर अपलोड किया दस्तावेज
बता दें कि ट्विटर पर हिंडनबर्ग ने लंबा-चौड़ा दस्तावेज अपलोड किया है। अपनी रिपोर्ट में शॉर्ट सेलिंग कंपनी ने कहा कि ब्लॉक इंक ने अपने यूजर्स को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया है। कंपनी पर गंभीर आरोप लगे हैं। हिंडनबर्ग ने कहा है कि ब्लॉक इंक ने अपने कस्टमर एक्वीजिशन कॉस्ट को भी कम कर दिखाया गया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद ब्लॉक इंक के शेयरों में 20 फीसदी तक गिर गए। शेयरों में गिरावट से कंपनी को अरबों को नुकसान हुआ है।

अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग ने लगाया था आरोप
गौरतलब है कि 24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने गौतम अडानी की कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए थे। कंपनी पर अकाउंट में हेराफेरी, कर्ज छिपाने , शेयर की ओवरप्राइसिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस आरोप के बाद अडानी के शेयर भरभराकर गिर गए। एक महीने के भीतर अडानी समूह का मार्केट कैप 145 अरब डॉलर तक गिर गया।
यह भी पढ़ें:
- Adani-Hindenburg Case: सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए बनाई विशेषज्ञ कमेटी, दो महीने में सौंपनी होगी रिपोर्ट
- Adani Hindenburg Case: केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, सीलबंद लिफाफे में विशेषज्ञों के नाम लेने से इनकार









