Firing in Church: दक्षिण-पश्चिम नाइजीरिया में एक कैथोलिक चर्च पर बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 50 लोगों के मारे जानें की खबर सामने आई है।मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं।बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हमलावरों ने उस समय हमला किया जब लोग चर्च के भीतर प्रार्थना कर रहे थे। ओंडो राज्य के पुलिस प्रवक्ता फनमिलायो इबुकुन ओडुनलमी ने कहा, बंदूकधारियों ने चर्च की इमारत के बाहर और अंदर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, पुलिस हमले के कारणों की जांच करने में जुटी है।

Firing in Church: प्रार्थना के दौरान किया हमला
ये घटना ओंडो प्रदेश की सेंट फ्रासिंस कैथोलिक चर्च की है।यहां रविवार को प्रार्थना करने के लिए लोगों की भीड़ एकट्ठा हुई थी। इसी दौरान बंदूकों से लैस हमलावर घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। स्थानीय विधायक ओगुनमोलासुयी ओलुवोले ने बताया कि हमलावरों ने बताया कि चर्च में प्रार्थना करने के लिए लोग एकत्र हुए थे।
इस दौरान हमलावरों ने प्रार्थना कराने वाले एक शख्स को भी अगवा कर लिया। ओंडो के गवर्नर रोटिमी अकेरेडोलू ने ट्वीट कर जानकार दी कि हमारा दिल भारी है। हमारी शांति पसंद लोगों पर दुश्मनों ने हमला किया है। हमले के बाद के वीडियो सामने आए हैं। इसमें चर्च में लोग खून से लथपथ पड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास के लोग चीख-चिल्ला रहे हैं।
Firing in Church: नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने निंदा की

नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने कहा- सिर्फ छोटी सोच रखने वाले लोग ही इस तरह के नृशंस कृत्य की कल्पना कर सकते थे। उसे अंजाम दे सकते थे। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो, ये देश कभी भी ऐसे लोगों के आगे नहीं झुकेगा। अंधकार कभी प्रकाश पर विजय प्राप्त नहीं कर सकेगा।नाइजीरिया अंततः जीतकर दिखाएगा।
संबंधित खबरें
- US Firing: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गोलीबारी, 3 की मौत; 11 घायल
- Bangladesh Fire: तेल टैंक में धमाके से दहला बांग्लादेश; 43 लोगों की मौत, 450 से ज्यादा घायल