Earthquake in Morocco: मोरक्‍को में आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्‍या 2000 से ज्‍यादा, कई लोग हुए बेघर

Earthquake in Morocco: मोरक्को के हाई एटलस पर्वतों में आए भूकंप की वजह से देश के सबसे नजदीकी शहर मराकेश में कई ऐतिहासिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

0
74
Earthquake in Morocco: top World News
Earthquake in Morocco

Earthquake in Morocco: मोरक्को में बीते शुक्रवार की देर शाम में आए शक्तिशाली भूकंप की वजह से मरने वालो की संख्या 2,000 ज्यादा हो चुकी है।एक ताजा अपडेट के अनुसार मोरक्को में करीब 6.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। इस भूकंप की वजह से 2,012 से अधिक लोगों की जान चली गई और 2,059 अन्य घायल हो गए हैं, जबकि कई लोग बेघर हो गए हैं।

मोरक्को के अधिकारियों ने शनिवार को देश में तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। सेना के एक बयान के अनुसार मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने सशस्त्र बलों को विशेष खोज और बचाव दल और एक सर्जिकल फील्ड अस्पताल तैनात करने का निर्देश दिया।

Earthquake in Morocco top world news
रक्को में बीते शुक्रवार की देर शाम में आए शक्तिशाली भूकंप की वजह से मरने वालो की संख्या 2,000 ज्यादा हो चुकी है।

Earthquake in Morocco: कई ऐतिहासिक इमारतें क्षतिग्रस्त

Earthquake in Morocco: मोरक्को के हाई एटलस पर्वतों में आए भूकंप की वजह से देश के सबसे नजदीकी शहर मराकेश में कई ऐतिहासिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।भूकंप की वजह से सबसे ज्यादा हताहत अल-हौज और तरौदंत प्रांतों के दक्षिण में पहाड़ी क्षेत्रों में लोग हुए हैं। भूकंप के बाद कई इमारतों के मलबे सड़कों पर बिखरे हैं। खोज और बचाव अभियान के लिए सड़कें साफ करने की कोशिश की जा रही है।

तुर्किए आपदा और आपातकालीन प्रबंधन विभाग (AFAD) का कहना है कि उसने मोरक्को से इमरजेंसी कॉल मिलने की स्थिति में मेडिकल, राहत, खोज और बचाव एजेंसियों के 265 सदस्यों को अलर्ट पर रखा है। कहा गया है कि रबात में अधिकारियों से अनुरोध मिलने पर मोरक्को ले जाने के लिए एक हजार तंबू आवंटित किए गए हैं।

Earthquake in Morocco: पीएम मोदी ने जताया दुख

Earthquake in Morocco: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया।सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा कि मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं।
इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here