ACA को बढ़ावा देने के लिए, पद छोड़ने के बाद पहली बार White House जाएंगे Barack Obama

व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा कि बाइडेन 'ACA को और मजबूत करने के लिए इस कार्यक्रम में कई बड़े फैसले लेंगे। इससे परिवारों को उनकी स्वास्थ्य देखभाल के लिए हर महीने सैकड़ों डॉलर की बचत होगी।'

0
391
Barack Obama
Barack Obama

Barack Obama: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने पद छोड़ने के बाद पहली बार व्हाइट हाउस में नज़र आने वाले हैं। वह अफोर्डेबल केयर एक्ट को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सुधार को लेकर जश्न मनाने के लिए मंगलावर को व्हाइट हाउस में अपनी पहली वापसी यात्रा करेंगे। यह जानकारी व्हाइट हाउस के एक अधिकारी द्वारा दी गई है।

Barack Obama
White House

यह आयोजन, अफोर्डेबल केयर एक्ट को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। ओबामा को पिछले साल के बाद इस साल पहली बार राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के साथ देखा जाएगा। बता दें कि इसके पहले दोनों को एक साथ न्यूयॉर्क में 11 सितंबर के दिन, 2001 में हुई 9/11 के हमलों की याद में 20 वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में देखा गया था।

Barack Obama

Barack Obama: ACA को मजबूत बनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है यह कार्यक्रम

ACA, जिसे Obamacare भी कहा जाता है, यह 2010 में ओबामा द्वारा हस्ताक्षर किया गया एक ऐतिहासिक कानून था। इस कानून ने मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया और अमेरिकियों को एक ऑनलाइन बाज़ार के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा खरीदने की अनुमति दी थी।

बता दें कि ओबामा कल इस कानून का जश्न मनाने के लिए कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में ओबामा के साथा राष्ट्रपति जो बाइडेन, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris- अमेरिका की प्रथम महिला उप राष्ट्रपति) भी शामिल होंगे। साथ ही स्वास्थ्य सचिव जेवियर बेसेरा (Xavier Becerra) और बाइडेन के मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य मंगलवार के कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

Barack Obama

व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा है कि, ‘बाइडेन, ACA को और मजबूत करने के लिए इस कार्यक्रम में कई बड़े फैसले लेंगे। इससे परिवारों को उनकी स्वास्थ्य देखभाल के लिए हर महीने सैकड़ों डॉलर की बचत होगी।’

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here