Nobel Prize 2021 : Abdulrazak Gurnah को मिला साहित्य क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

0
384
Abdulrazak Gurnah received the Nobel Prize in Literature

तंजानिया (Tanzania) के उपन्यासकार Abdulrazak Gurnah को साहित्य के क्षेत्र में 2021 के Nobel Prize से सम्‍मानित किया गया है। अब्दुलरजाक गुरनाह को यह पुरस्‍कार उपनिवेशवाद के प्रभावों को पूरी निष्‍ठा और सहानुभूति से दिखाने और संस्कृतियों और महाद्वीपों के बीच के अंतर में शरणार्थी के भाग्य का निर्धारण करने के लिए दिया गया है। साल 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक (Lewis Gluck) को दिया गया था।

कल Benjamin List और David WC MacMillan को इस साल का Chemistry के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दोनों को असीमित ऑर्गेनोकैटलिसिस के विकास के लिए सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि दोनों वैज्ञानिकों ने एटमिक निर्माण के लिए नया सटीक उपकरण विकसित किया है जिसका फार्मास्युटिकल रिसर्च पर बहुत प्रभाव पड़ा है। मालूम हो कि कैमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस द्वारा प्रदान किया जाता है। गौरतलब है कि अब तक साहित्य, फिजिक्स, मेडिसिन और कैमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है। हर साल ये पुरस्कार दिया जाता है।

मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार David Julius और Ardem Patapoutian को

इस बार मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार अमेरिका के David Julius और Ardem Patapoutian को दिया गया है। उन्‍हें यह पुरस्कार तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज के लिए दिया गया है। पिछले साल, हेपेटाइटिस सी वायरस (Hepatitis C Virus) की खोज के लिए तीन वायरोलॉजिस्टों Michael Houghton, Harvey Alter और Charles Rice को यह पुरस्कार दिया गया था। यह पहली बार है जब पूरी चयन प्रक्रिया COVID-19 महामारी आने के बाद हुई है।

Physics में नोबेल पुरस्कार Syukuro Manabe, Klaus Hasselmann और Giorgio Parisi को

इस बार भौतिकी (Physics) के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार Syukuro Manabe, Klaus Hasselmann और Giorgio Parisi को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। उन्‍हें यह पुरस्कार जटिल भौतिक प्रणालियों को सुलझाने के लिए दिया गया है। Syukuro Manabe और Klaus Hasselmann को संयुक्त रूप से पृथ्वी के climate की physical modelling, परिवर्तनशीलता की मात्रा निर्धारित करने और ग्लोबल वार्मिंग की मज़बूती से भविष्यवाणी करने के लिए दिया गया है। वहीं Giorgio Parisi को परमाणु से ग्रहों के Orbit में भौतिक प्रणालियों में विकार और उतार-चढ़ाव की परस्पर क्रिया की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

अन्य विषयों और क्षेत्र के पुरस्कार आने वाले दिनों में घोषित किए जाएंगे। गुरुवार को साहित्य (Literature) और शुक्रवार को शांति के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। अर्थशास्त्र (Economics) के लिए पुरस्कार की घोषणा सोमवार 11 अक्टूबर को की जाएगी।

मानवता के कल्‍याण के लिए दिया जाता है Nobel Prize

नोबेल पुरस्कार छह अलग-अलग क्षेत्रों में दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। मूल रूप से, पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। विजेता को प्रतिष्ठित पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर ($ 1.14 मिलियन से अधिक) मिलते हैं। पुरस्कार राशि स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई वसीयत से दी जाती है।

इसे भी पढ़ें- Nobel Prize 2021 : Benjamin List और David WC MacMillan को मिला रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here