Weather Update: मार्च के महीने से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। लेकिन इस बीच आईएमडी (IMD) ने कई राज्यों में बारिश होने की आशंका जताई है। भारत मौसम विभाग के अनुसार उत्तर महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश और गुजरात में शनिवार (4 मार्च) से अगले मंगलवार (7 मार्च) तक हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। वहीं पश्चिम भारत के लिए अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
दूसरी तरफ पहाड़ों पर मध्यम से भारी बर्फबारी होने के आसर हैं। ऐसे में मैदानी इलाकों में पारा गिर सकता है। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंद्रापुरम, करनाल, रोहतक, हस्तिनापुर, चांदपुर, अमरोहा और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Weather Update: फरवरी में रिकॉर्ड किया सर्वाधिक तापमान
मौसम विभाग के अनुसार फरवरी में दिल्ली में अब तक का तीसरा सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान इस साल दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 1951 से 2023 तक फरवरी में औसत से कुछ अधिक तापमान रहा। इसके साथ ही मार्च में भी देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने की उम्मीद है।इसमें नॉर्थ वेस्ट इंडिया के साथ-साथ सेंट्रल और पूर्वी भारत के कुछ हिस्से शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष समय से पूर्व ही लू के थपेड़े परेशान कर सकते हैं। इसके चलते फसलें अधिक प्रभावित होंगी। आईएमडी के अनुसार 35 डिग्री से ऊपर तापमान जाने पर गेहूं की फसल खराब होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
- फरवरी से ही क्यों तपने लगी धरती, पारा बढ़ने की क्या है वजह, जानिये यहां?
- फरवरी से ही क्यों तपने लगी धरती, पारा बढ़ने की क्या है वजह, जानिये यहां?