Weather Update: Delhi-NCR में बढ़ी तपिश, शाम को धूल भरी आंधी चलने की संभावना

Weather Update: तपिश बढ़ने के साथ अब लू के थपेड़े भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। दोपहर के बाद तेज धूप और लू के बीच बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

0
206
Weather Update
Weather Update

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर के मौसम में गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। यहां तपिश बढ़ने के साथ अब लू के थपेड़े भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। दोपहर के बाद तेज धूप और लू के बीच बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। दिल्‍ली में आज अधिकतम तापमान 42 सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

weather Update
weather Update

Weather Update: धूल भरी आंधी चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल दिल्‍ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू परेशान कर सकती है।

Weather Update
Weather Update

पूर्वोत्‍तर और दक्षिण भारत में हो सकती है बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी हिमालय के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Weather Update
Weather Update

आगरा में तापमान 44 डिग्री पार
आगरा में एक बार फिर गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। सोमवार को ताजनगरी का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। आगरा प्रदेश का पांचवा गर्म शहर रहा, जहां सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तापमान ज्यादा दर्ज किया गया, जबकि वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में मौसम में बदलाव के आसार हैं।

पंजाब के लोगों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की अभी कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 16 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।

हालांकि 20 अप्रैल से राहत मिलने के संकेत भी मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 48 घंटों के बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई है।

यहां जानें अपने शहर का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्‍यूनतम तापमान
दिल्‍ली4225
नोएडा4225
फरीदाबाद4225
मुंबई3329
कोलकाता3528
चेन्‍नई3629
लखनऊ4329

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here