Weather Update: मौसम में बदलाव और बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को अभी थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक हीटवेव का कहर रहेगा। दिल्ली में आज 13 जून को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ अगले 24 घंटे में राजस्थान में प्री-मॉनसून पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा। इस दौरान राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में अगले 2-3 दिनों तक बारिश की संभावना है।

Weather Update:भीषण गर्मी से झुलस रहा उत्तर भारत
उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। यहां की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है।गर्मी के तल्ख हुए तेवरों के बीच कई इलाकों में बिजली और पानी गुल होने से लोगों की दिक्कतें और भी अधिक बढ़ गई हैं।मौसम विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर लू की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
Weather Update: मुंबई में मॉनसून की एंट्री
मुंबई में 11 जून को मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। यहां बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 दर्ज किया जा सकता है।मानसून की रफ्तार कम होने की वजह से मुंबईकरों को आगामी एक सप्ताह तक गर्मी और उमस की समस्या से जूझना होगा। मौसम विभाग के अनुसार निम्न दबाव की रेखा के कमजोर पड़ने की वजह से मानसून कमजोर पड़ गया है।
यहां जानिये आपके शहर का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
दिल्ली | 42 | 32 |
नोएडा | 42 | 33 |
फरीदाबाद | 42 | 33 |
मुंबई | 32 | 27 |
कोलकाता | 37 | 29 |
चेन्नई | 37 | 28 |
लखनऊ | 44 | 32 |
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)
संबंधित खबरें
- Weather Update: Delhi-NCR में अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं, लू के थपेड़े सताएंगे
- Weather Update: Delhi-NCR में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, प्री मानसून बारिश देगी गर्मी से राहत