Weather Update: Delhi-NCR में जल्‍द बदलेगा मौसम का मिजाज, प्री मानसून बारिश देगी गर्मी से राहत

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले एक पखवाड़े के भीतर संभावित मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना बनी हुई है।प्री मानसून के बाद मानसून की बारिश शुरू होने में एक पखवाड़े का ही वक्त बचा है।

0
169
Weather Update
Weather Update

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी से जल्‍द ही निजात मिलने वाली है।मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान और अफानिस्तान के बॉर्डर पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है।इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले एक पखवाड़े के भीतर संभावित मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना बनी हुई है।प्री मानसून के बाद मानसून की बारिश शुरू होने में एक पखवाड़े का ही वक्त बचा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में आज यानी रविवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जाने की उम्‍मीद है।

Weather Update
दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी का कहर

Weather Update: दिल्ली में आने वाले दो दिनों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में 13 जून से 17 जून के बीच मौसम करवट बदलेगा। वहीं 15 जून से दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और इससे सटे पूर्वी भारत के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

Weather Update: जून के अंत तक दिल्‍ली पहुंचेगा मानसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मानसून गोवा और महाराष्ट्र, कर्नाटक आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में छा जाएगा।मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल और सामान्य है। दिल्ली में मानसून पहुंचने की आधिकारिक तिथि 27 जून है, इसलिए मानसून की सामान्य गति को देखते हुए यह माना जा रहा है कि इसी के आसपास मानसून का आगमन होगा।

यहां जानिये आपके शहर का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्‍यूनतम तापमान
दिल्‍ली4232
नोएडा4233
फरीदाबाद42  33
मुंबई32   27
कोलकाता37   29
चेन्‍नई37     28
लखनऊ4432

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here