Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोगों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही मानसून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में झमाझम बारिश करने आ रहा है।उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की संभावना है। बीते रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार था। लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं, लेकिन ये दौर लंबे समय तक नहीं चलेगा। आगामी 28 जून से लगातार तीन दिन हल्की बारिश होने के आसार हैं।दिल्ली में आज यानी सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Weather Update: आंधी और बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 27 जून को आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है, जबकि 28 जून से लगातार 4 दिन झमाझम बारिश मौसम का मिजाज बदलेगी। जानकारी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के ऊपरी भाग में एक ट्रफ के रूप में बन रहा है। वहीं अरब सागर के महाराष्ट्र तट पर भी एक दबाव बना हुआ है। इसके चलते अगले 5 दिनों के दौरान देश के पश्चिमी तटों पर भारी बारिश होने की संभावना बनी है।
Weather Update: विदर्भ, छत्तीसगढ़ और एमपी के कई हिस्सों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 27 से 30 जून के मध्य विदर्भ, छत्तीसगढ़ और एमपी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। वहीं बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है। बात अगर उप-हिमालयी क्षेत्रों के करें तो पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश होने के आसार हैं।जबकि पूर्वात्तर के राज्यों असर, मेघालय,त्रिपुरा, मिजोरम आदि में भी बारिश होगी।
Weather Update: यहां जानें आपके शहर में क्या रहेगा तापमान?
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
दिल्ली | 38 | 29 |
फरीदाबाद | 38 | 28 |
गुरुग्राम | 38 | 29 |
नोएडा | 39 | 28 |
मुंबई | 31 | 27 |
कोलकाता | 33 | 28 |
चेन्नई | 36 | 28 |
लखनऊ | 39 | 30 |
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)
संबंधित खबरें
- Weather Update: Delhi-NCR में चलेंगी तेज हवाएं, शाम तक मौसम बदलने की संभावना
- Weather Update: पांच दिनों तक इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट