Weather Update: Delhi-NCR में पारा और बढ़ने की संभावना, लू की चपेट में पूरा उत्‍तर भारत

Weather Update: बढ़ती गर्मी से पूरा उत्‍तर भारत अभी झुलस रहा है।ऐसे में ये खबर और परेशान करने वाली है। ऐसे में सभी को मानसून के आने का बेसब्री से इंतजार है।

0
162
Weather Update
Weather Update

Weather Update:मौसम विभाग ने अभी कुछ दिन भीषण गर्मी, बढ़ते पारे के नहीं थमने की संभावना जताई है। कुछ और दिन लू यानी हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। लगातार बढ़ती गर्मी से पूरा उत्‍तर भारत अभी झुलस रहा है।ऐसे में ये खबर और परेशान करने वाली है। ऐसे में सभी को मानसून के आने का बेसब्री से इंतजार है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्व और पूर्व मध्य के कुछ हिस्सों में आगे बढ़कर मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड के अधिकतर हिस्सों तक पहुंच चुका है। वहीं मुंबई में भी मानसून की जल्‍द ही एंट्री होने की संभावना है।आज राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर में पारा 47 डिग्री पार जाने की संभावना है।

weather Update
weather Update

Weather Update: राजस्थान में आंधी का अलर्ट जारी

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां 47 डिग्री सेल्सियस की झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल हैं। इसी बीच एक राहत भरी खबर है कि अगले हफ्ते के अंत यानी 10 जून के बाद तक प्रदेश में प्री मानसून की बारिश का दौर शुरू हो सकता है। वहीं यहां के12 जिलों के लिए आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक, राज्य में 5 जून को भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, दौसा, टोंक, जयपुर के अलावा बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर और झुंझुनूं बेल्ट में तेज गर्मी के साथ धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।

Weather Update: बिहार में सर्वाधिक गर्म जिला रहा ‘बक्‍सर’

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में सर्वाधिक गर्म जिला बक्सर रहा।यहां का अधिकतम तापमान 45.6 पर पहुंच गया। औरंगाबाद में 45, डिहरी में 44.4 गया में 43.7 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Weather Update: मध्‍य प्रदेश में पारा 45 डिग्री के पार

मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। वायु में नमी कम रहने के कारण गर्मी के तेवर तल्‍ख हैं। मध्य प्रदेश के खजुराहो में सबसे अधिक 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने व दक्षिणी पूर्व उत्तर प्रदेश पर बना चक्रवाती घेरा हटने के कारण इंदौर सहित प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

यहां जाने अपने शहर का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्‍यूनतम तापमान
दिल्‍ली4331
नोएडा4233
फरीदाबाद43  34
मुंबई32   30
कोलकाता36   29
चेन्‍नई38    29
लखनऊ4229

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)

संबंधित खबरें