Weather Update: Delhi-NCR में मौसम हुआ साफ, कई स्‍थानों पर बारिश होने की संभावना

Weather Update:मौसम विभाग ने आज आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्री-मॉनसून गतिविधियां दिखेंगी।

0
132
Weather Update
Weather Update

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साफ हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश होने की संभावना है।अगले 5 से 6 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास आ सकता है। हालांकि रविवार को भी राजधानी के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

तापमान 14 दिन बाद 40 डिग्री से नीचे पहुंचा। मौसम ठीक होने से लोगों को राहत महसूस हुई।मौसम विभाग ने आज आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्री-मॉनसून गतिविधियां दिखेंगी।यहां तेज बारिश के साथ हवाएं चलेंगी।लोगों को पिछले एक हफ्ते से चल रही लू से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस 20 जून तक सक्रिय रहेगा। इसी कारण बारिश और आंधी में कुछ तेजी आएगी।

rain 20 june 2
Weather Update

Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्‍ली-एनसीआर के लिए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि एजेंसियां इस दौरान अलर्ट रहें। इस दौरान मौसम विभाग की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश होते हैं।हालांकि इस अलर्ट में मौसम की बहुत तेज गतिविधियां नहीं होती, लेकिन कुछ इलाकों में आंधी-बारिश का असर हो सकता है। अमूमन ये अलर्ट आंधी, बारिश, तेज हवा, शीत लहर, लू आदि के लिए जारी होते हैं।

Weather Update: मध्‍य प्रदेश में प्री-मानसून बारिश से राहत
प्री- मानसून बारिश का दौर मध्य प्रदेश में शुरू हो चुका है।बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों के सिस्टम अभी सक्रिय हैं।मौसम विभाग के अनुसार एमपी में इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। प्री मानसून के दस्तक देने से मध्य प्रदेश के पूर्वी, उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्र में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से 3 डिग्री की कमी आई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

Weather Update: पूवोत्‍तर राज्‍यों में बारिश से हुआ बुरा हाल

rain 20 june 1
Monsoon Showers in Meghalaya.

देश के पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में मानसून अब आफत बन चुका है।यहां के असम, मेघालयम और कई उत्तर-पूर्वी इलाकों में मौसम काफी खराब है। भारी बारिश, जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मेघालय में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना है।ऐसे में प्रशासन ने एहतियातन यहां के स्‍कूल बंद करने की घोषणा की है।

यहां जानिये आपके शहर का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्‍यूनतम तापमान
दिल्‍ली3126
नोएडा3125  
फरीदाबाद33  26
मुंबई32   27
कोलकाता37   29
चेन्‍नई37     28
लखनऊ32  28

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)

संबंधित खबरें

https://youtu.be/9DnPOMHqreE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here