Weather Update: Delhi-NCR में बदला मौसम, ठिठुरन भरी ठंड के साथ दिन की शुरुआत

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्‍ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी सिमटकर 13.2 डिग्री सेल्सियस पर आने का पूर्वानुमान है।

0
127
Weather Update: top hindi news

Weather Update:राजधानी दिल्‍ली में ठंड का असर दिखने लगा है। शुक्रवार की सुबह हल्‍की ठिठुरन भरी रही। पश्चिमी हिमालय पर चल रहा वेस्टर्न डिस्टरबेंस की दिशा बदलने का असर देश के अन्‍य जगहों के मौसम पर पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अब ये पूर्व की और बढ़ गया है। इसके आगे जाने की वजह से यह हवाएं राजधानी पहुंच रही हैं।

इसकी वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्‍ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी सिमटकर 13.2 डिग्री सेल्सियस पर आने का पूर्वानुमान है।जबकि हवा में नमी का स्तर 30 से 93 प्रतिशत तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार मंगेशपुर में अधिकतम तापमान महज 25.6 डिग्री और मयूर विहार में 25.5 डिग्री रहा। इसके अलावा पालम में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री, आया नगर में 26.9 डिग्री, गुरुग्राम में 26.6 डिग्री, डीयू में 26.6 डिग्री, गाजियाबाद में 26.1 डिग्री, जाफरपुर में 26.2 डिग्री, मंगेशपुर में 25.6 डिग्री, मयूर विहार में 25.5 डिग्री रहा।

Weather Update top hindi news.
Weather Update.

Weather Update: लखनऊ समेत यूपी के कई शहरों में बढ़ी ठंड

Weather Update:मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ में उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं कुछ दिनों तक आती रहेंगी। शहर में 18 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। जिस वजह से ठंड में इजाफा हुआ है।मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने के बाद अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी।यूपी के गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद समेत कई सूबों में ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है।

Weather Update: बिहार में ठंड ने पकड़ी रफ्तार

बिहार की राजधानी पटना सहित सूबे के सभी जिलों में ठंड की रफ्तार में तेजी देखी जा रही है। मौसम विभाग की मानें, तो इसका सबसे बड़ा कारण पछुआ हवा का प्रवाह है। पछुआ हवा की वजह से वातावरण में नमी बरकरार है। उसके साथ ठंड बढ़ रही है।

हालांकि, दिन के वक्त आसमान बिल्कुल साफ रह रहा है। वहीं देर शाम ठंड बढ़ जा रही है। चिकित्सकों ने इस मौसम में खासतौर से बुजुर्गों और बच्चों से सावधान रहने की अपील की है।

संबंधित खबरें