Weather Update: Delhi में ठंड और खराब AQI ने बढ़ाई मुश्किल, प्रदूषण का ऊंचा स्‍तर डरा रहा

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में मंगलवार को न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

0
99
Weather Update: top news on AQI
Weather Update:

Weather Update: राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर में ठंड बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।दरअसल हवा की रफ्तार कम होने और तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण का असर बढ़ने लगा है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले 3 दिन दिल्‍ली वासियों के मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में मंगलवार को न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।बीते रविवार को दिल्‍ली का एक्‍यूआई 353 के स्‍तर पर रहा, जोकि बेहद खराब की श्रेणी को दर्शाता है।बात अगर हिमालय क्षेत्रों की करें तो यहां के उच्‍च हिमालयी क्षेत्र की पहाडि़यां बर्फ से ढक गईं हैं।

Weather Update top hindi news

Weather Update: दिल्‍ली के इन इलाकों में पारा 22 डिग्री से नीचे

राजधानी दिल्‍ली के कई इलाकों में पारा तेजी के साथ लुढ़क रहा है।उत्‍तर पश्चिमी हवाओं के चलते दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया।जानकारी के अनुसार मयूर विहार में पारा 21.3 डिग्री सेल्सियस, मुंगेशपुर में पारा 21.5 डिग्री सेल्सियस और पालम में पारा 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Weather Update: राजधानी की हवा तीन गुना जहरीली

सीपीसीबी से मिली जानकारी के अनुसार दिल्‍ली की हवा में इस समय मानकों से तीन गुना अधिक प्रदूषण मौजूद हैं।दिल्‍ली की हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 का स्‍तर 325 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रहा।पीएम 2.5 का स्‍तर 179 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here