Weather Update: आजादी के ‘Amrit Mahotsav’ पर मौसम हुआ सुहावना, कई जगहों पर बारिश की संभावना

Weather Update: Weather Update: रक्षाबंधन के मौके पर Delhi-NCR में छाए बादल, हल्‍की बारिश की संभावनामौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आज मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

0
164
Weather Update
Weather Update

Weather Update: पूरा देश आज यानी सोमवार को आजादी का अमृत महोत्‍सव मना रहा है। इसके साथ ही आजादी मिले 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। मन में उमंगों और खुशियों के बीच आज मौसम भी सुहावना बना हुआ है।दिल्‍ली-एनसीआर में आज कई स्‍थानों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वहीं बीते रविवार की शाम को भी दिल्‍ली, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी हल्‍की बारिश के बाद मौसम ने करवट बदली। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के ऊपर बने हुए गहरे निम्न दबाव के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी भरी हवाएं उत्तर भारत तक पहुंच रही हैं। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों सहित पंजाब हरियाणा दिल्ली तथा उत्तर पूर्वी राजस्थान में भी बारिश सराबोर करेगी।

Weather Update
Weather Update

Weather Update: दिल्‍ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही

दिल्ली की यमुना नदी तीसरे दिन भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके चलते अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच प्रशासन ने निचले इलाकों में लोगों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं। उफनती यमुना आज दिल्ली में खतरे के निशान 205 मीटर से अधिक ऊपर बह रही है। इन सब के बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में होने वाली बारिश लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।

Weather Update: यहां बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आज मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश् से जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया है। कई जगहों पर लैंड स्‍लाइडिंग से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here