Monsoon 2022: यूपी-बिहार पर नहीं हो रही इंद्रदेव की कृपा, समय से पहले लौट रहा है मानसून

देश में 18 अगस्त तक किसानों ने 343.7 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई की थी। जो पिछले साल के मुकाबले 30.92 लाख हेक्टेयर कम और सामान्य बुवाई से 53.36 लाख हेक्टेयर कम है।

0
282
Monsoon 2022: यूपी-बिहार पर नहीं हो रही इंद्रदेव की कृपा, इस बार समय से पहले लौट रहा मानसून
Monsoon 2022: यूपी-बिहार पर नहीं हो रही इंद्रदेव की कृपा, इस बार समय से पहले लौट रहा मानसून

Monsoon 2022: देश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों में बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां रोज झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई हैं। इससे यहां के किसानों के लिए मुश्किलें पैदा हो गई है। अब मौसम विभाग ने बता दिया है कि कब साउथवेस्ट मानसून जाने वाला है। यानी बारिश अब कम हो जाएगी।

Monsoon 2022: यूपी-बिहार पर नहीं हो रही इंद्रदेव की कृपा, इस बार समय से पहले लौट रहा मानसून
Monsoon 2022

मौसम विभाग ने बताया कि सितंबर महीने के पहले हफ्ते से साउथवेस्ट मानसून विड्रॉल फेज में प्रवेश करेगा। यह सामान्य तिथि से कुछ दिन पहले है। इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की सामान्य तिथि 17 सितंबर है। हालांकि, साउथवेस्ट मानसून की वास्तविक वापसी आमतौर पर मौसम प्रणालियों की गतिशील प्रकृति को देखते हुए या तो पहले या तो बाद में होती है।

गौरतलब है कि भारतीय मौसम विभाग ने जारी विस्तारित रेंज पूर्वानुमान में कहा है कि 1 सितंबर से शुरू होने वाले हफ्ते के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की शुरुआत के लिए स्थितियां अनुकूल होने की उम्मीद है।

Monsoon 2022: यूपी-बिहार पर नहीं हो रही इंद्रदेव की कृपा, इस बार समय से पहले लौट रहा मानसून
Monsoon 2022

Monsoon 2022: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में 40% से कम बारिश

इस साल पूरे देश में मानसून की बारिश सामान्य से 9 प्रतिशत ज्यादा दर्ज की गयी है, लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार और मणिपुर जैसे राज्यों में लंबी अवधि के औसत से 40 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है। जिससे किसान मुश्किल में हैं। उत्तर प्रदेश और मणिपुर में लंबी अवधि के औसत से 44 फीसदी से कम बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही बिहार 41 फीसदी, दिल्ली में 28 फीसदी, त्रिपुरा और झारखंड में 26 फीसदी कम बारिश हुई है।

Monsoon 2022: यूपी-बिहार पर नहीं हो रही इंद्रदेव की कृपा, इस बार समय से पहले लौट रहा मानसून
Monsoon 2022

देश में 18 अगस्त तक किसानों ने 343.7 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई की थी। जो पिछले साल के मुकाबले 30.92 लाख हेक्टेयर कम और सामान्य बुवाई से 53.36 लाख हेक्टेयर कम है। बता दें कि मौसम विभाग के हिसाब से मानसून 1 जून से शुरू होता है और 30 सितंबर को खत्म हो जाता है।

Monsoon 2022: पिछले सालों में कब हुई थी मानसून वापसी?

बता दें कि पिछले साल मानसून ने 6 अक्टूबर को वापसी की ओर कदम बढ़ाया था, जो 17 सितंबर की सामान्य तिथि के 19 दिन बाद था। IMD के आकड़ों के मुताबिक, मानसून की वापसी 2020 में 28 सितंबर, 2019 में 9 अक्टूबर, 2018 में 29 सितंबर, 2017 में 27 सितंबर और 2016 में 15 सितंबर से शुरू हुई थी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here