Viral Video: भारत एक ऐसा देश है जहां संस्कृति के अनेकों रंग मौजूद हैं। भारत गांवों का देश कहा जाता है, जहां हर गली-मोहल्ले में समाज की विविधता की झलक देखने को मिलती है। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जो भारतीय ग्रामीण परिवेश की एक खूबसूरत कहानी बयां कर रही है। आइए जानते हैं क्या खास है इस वीडियो में…
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर गांव की महिलाओं का डांस करते हुए एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें महिलाएं लोकगीत पर गा-गा कर नाच रही हैं। ये खूबसूरत वीडियो भारतीय ग्रामीण परिवेश की तस्वीर पेश करता है, जिसे आज के शहरीकरण ने कहीं भुला सा दिया है।
Viral Video: ‘जीना है बेकार जिसके घर में ना लुगाई’, गाने पर झूमी महिला
वीडियो में जिस गाने पर महिला डांस करती हुई दिख रही है वो एक लोकगीत है। भारतीय परंपरा के मुताबिक, घरों में जब भी कोई शुभ काम या शादी-ब्याह होता है तो महिलाएं इसी तरह गीत गाती हैं। वर्तमान समय में भले ही इसका चलन कम हो गया हो और इसकी जगह लोग डीजे पर फिल्मी गानों पर थिरकने लगे हों, लेकिन अभी भी गांव की महिलाएं इस परंपरा को अपने भीतर जिंदा रखे हुए हैं। ये गीत उसी परंपरा की पहचान है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं का समूह एक साथ बैठा हुआ है। जिसमें सभी औरतें एक साथ गाना गा रही हैं और एक महिला बीच में खड़ी होकर नांच रही है। वीडियो में महिलाएं ‘जीना है बेकार जिसके घर में ना लुगाई’ गाना गा रही है। जो कि एक हास्य लोकगीत है। इस उस वक्त गाया जाता है जब घर में किसी की शादी होती है।
Viral Video: वीडियो पसंद कर रहे सोशल मीडिया यूजर्स
लोकगीत पर थिरकती महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। वहीं, वीडियो पर काफी कमेंट्स भी आए हैं। इस वीडियो को लाइक करते हुए एक यूजर ने लिखा, “बहुत सुंदर गीत”। वहीं, एक दूसरे यूजर ने इस पर गांव और शहर के लोगों के बीच फर्क बताते हुए इस वीडियो की तारीफ की।
यह भी पढ़ें: