मुंबई में कोरियन महिला यूट्यूबर के साथ हुई बदसलूकी, VIDEO वायरल होने के बाद 2 शख्स गिरफ्तार

महिला इसका विरोध भी करती है लेकिन फिर भी वह महिला की बात नहीं मानता।

0
237
Viral Video: मुंबई में कोरियन महिला यूट्यूबर के साथ हुई बदसलूकी, VIDEO वायरल होने के बाद 2 शख्स गिरफ्तार
Viral Video: मुंबई में कोरियन महिला यूट्यूबर के साथ हुई बदसलूकी, VIDEO वायरल होने के बाद 2 शख्स गिरफ्तार

Viral Video: मुंबई की सड़क पर एक कोरियन महिला के साथ छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला एक यूट्यूबर है और वह दक्षिण कोरिया की नागरिक है। घटना रात के समय की है जब महिला वीडियो बना रही थी और अचानक से एक शख्स ने उनके साथ छेड़छाड़ की। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Viral Video: मुंबई में कोरियन महिला यूट्यूबर के साथ हुई बदसलूकी, VIDEO वायरल होने के बाद 2 शख्स गिरफ्तार
Viral Video:

Viral Video: पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया ये वीडियो खार इलाके का है। जहां रात के समय कोरियन महिला वीडियो शूट कर रही थी कि तभी दो युवक महिला के पास आते हैं और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स महिला का हाथ पकड़कर उसे जबरदस्ती अपने साथ कही ले जाने की कोशिश करता है। महिला इसका विरोध भी करती है लेकिन फिर भी वह महिला की बात नहीं मानता। चूकिं इस दौरान महिला यूट्यूब पर लाइव स्ट्रिमिंग कर रही थी इसलिए ये सारी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

महिला दोनों शख्स के साथ जाने से इनकार करती है और वहां से आगे चली जाती है। इसके बावजूद वो दोनों शख्स बाइक के जरिए महिला का पीछा करते हैं। वह बार-बार महिला को अपने साथ ले जाने के लिए कहते दिख रहे हैं। महिला लगातार उन्हें मना करती है। इस घटना का वीडियो महिला ने ट्विटर पर शेयर कर सारी बात पोस्ट में लिखी।

हालांकि, महिला की ओर से इस मामले में थाने को कोई रिपोट दर्ज नहीं कराई गई। वीडियो सामने आने के बाद खुद मुंबई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here