Man Beaten By His Wife: राजस्थान में पति को रोज बेरहमी से मारती थी पत्नी, पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद, यहां देखें हैरान करने वाला VIDEO

Man Beaten By His Wife: राजस्थान में एक पत्नी के अपने पति को बेरहमी से मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित पति स्कूल में प्रिंसिपल है।

0
271
Man Beaten By His Wife
Man Beaten By His Wife

Man Beaten By His Wife: अक्सर हम खबरों में देखते हैं कि ससुराल वालों और पति ने मिलकर किसी महिला को पीटा है। लेकिन आज राजस्थान से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने पति को बेरहमी से पीटती हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित का नाम अजित है और यह एक स्कूल के प्रिंसिपल हैं। इन्हें रोज इनकी पत्नी (सुमन) अलग-अलग चीजों से पीटती थी। पूरी वीडियो में पति को इधर-उधर भागते हुए देखा जा रहा है। पुलिस और कोर्ट ने इस पर एक्शन भी लिया है।

Screenshot 2022 05 26 164158
Man Beaten By His Wife

Man Beaten By His Wife: क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कैसे एक पत्नी अपने पति को बुरी तरह से पीट रही है। लेकिन पति के पास अपनी बात को साबित करने के लिए कुछ भी न था, तब परेशान होकर पति ने घर में एक सीसीटीवी कैमरा लगाया। इस सीसीटीवी कैमरे में पूरा वाकया कैद होने के बाद पीड़ित इस रिकॉर्डिंग को लेकर थाने गया जहां उसकी शिकायत दर्ज की गई।

Man Beaten By His Wife: बेटे के सामने भी करने लगती थी पिटाई

वीडियो में देखा जा रहा है कि इस दंपती का एक बच्चा भी है जो पूरी वीडियो में बेहद डरा हुआ नजर आ रहा है। अपने बयान में पीड़ित ने बताया है कि घर में ऐसा माहौल रहने के कारण उनके बच्चे पर भी बहुत बुरा मानसिक असर पड़ गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए कोर्ट की ओर से पुलिस को आदेश जारी किया है कि वो पीड़ित को सुरक्षा प्रदान करें।

संबंधित खबरें:

UP News: घूंघट से निकलकर हैंडपंप मिस्त्री बनी महिला, महिलाओं को हुनर सिखाकर बनी आइकॉन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here