Ganesh Chaturthi 2022: जमशेदपुर में अनोखा पंडाल, बप्पा का बन गया आधार कार्ड, स्कैन करने के बाद मिल रहे दर्शन

जिसमें गणेश जी का पूरा पता- पिता महादेव, कैलाश पर्वत, निकट मानसरोवर झील, कैलाश, पिनकोड- 000001 और जन्म का साल 01/01/600 सीई लिखा है।

0
152
Ganesh Chaturthi 2022: जमशेदपुर में अनोखा पंडाल, बप्पा का बन गया आधार कार्ड, स्कैन करने के बाद मिल रहे दर्शन
Ganesh Chaturthi 2022: जमशेदपुर में अनोखा पंडाल, बप्पा का बन गया आधार कार्ड, स्कैन करने के बाद मिल रहे दर्शन

Ganesh Chaturthi 2022: देश में इस समय धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। शहर-शहर गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में पंडाल सजाए गए हैं। इन खूबसूरत पंडालों में से एक ऐसा अनोखा पंडाल भी देखने को मिला जो पहले कभी नहीं बना। जी हां, ऐसा एक आनोखा पंडाल है जमशेदपुर में, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

Ganesh Chaturthi 2022: जमशेदपुर में अनोखा पंडाल, बप्पा का बन गया आधार कार्ड, स्कैन करने के बाद मिल रहे दर्शन
Ganesh Chaturthi 2022

ये पंडाल जमशेदपुर के साकची बाजार में है। जहां गणेश भगवान का आधार कार्ड बनाया गया है और तो और इस आधार कार्ड को स्कैन करके लोग दर्शन पा रहे हैं। गणेश भगवान के इस अलग अंदाज को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं और आधार कार्ड वाले भगवान के साथ सेल्फी ले रहे हैं।

Ganesh Chaturthi 2022: आधार कार्ड में भगवान का पूरा नाम, पता दिया गया है

Ganesh Chaturthi 2022: जमशेदपुर में अनोखा पंडाल, बप्पा का बन गया आधार कार्ड, स्कैन करने के बाद मिल रहे दर्शन
Ganesh Chaturthi 2022

बताया जा रहा है कि भगवान गणेश का आधार कार्ड के आकार में जो पंडाल सजाया गया है, उसमें उनका पता और जन्मतिथि वगैरह भी लिखी गयी है। आधार कार्ड में एक कट आउट बना है, जिसके अंदर गणेश जी की मूर्ति रखी हुई है।

वहीं, साइड में बारकोड लगाया गया है जिसे स्कैन करने पर एक गूगल लिंक खुलता है। जिसमें गणेश जी का पूरा पता- पिता महादेव, कैलाश पर्वत, निकट मानसरोवर झील, कैलाश, पिनकोड- 000001 और जन्म का साल 01/01/600 CE लिखा है। अब यह दिलचस्प तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

यह भी पढे़ं:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here