सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कमाल का वीडियो काफी चर्चा में है। यह वीडियो देख आप भी अपनी नजरें इससे नहीं हटा पाएंगे। यह वीडियो मध्यप्रदेश का है। जहां महिलाएं फुटबॉल खेलते हुए दिख रही हैं। यूं तो अक्सर ही पुरूष व महिलाएं फुटबॉल खेलते हैं। लेकिन मजेदार बात यह कि फुटबॉल खेल रही महिलाएं साड़ी पहने हुए हैं। इन महिलाओं का वीडियो देख आपके चेहरे पर भी चमक आ जाएगी।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्वालियर में बीते शनिवार को महिलाओं के लिए दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें महिलाएं फुटबॉल खेलती हुई नजर आ रही हैं। साड़ी पहनकर फुटबॉल खेलती ये महिलाएं दर्शकों को काफी हैरान कर देती हैं। इतना ही नहीं मैच के दौरान साड़ी पहनी ये महिलाएं गोल मारती हुई भी नजर आ रही हैं।
Football in Saree: ट्विटर पर शेयर किया गया वीडियो
ट्विटर पर एक यूजर ने यह वीडियो ट्वीट कर लिखा कि ‘जब पर्दा शक्ति और स्त्रीत्व दोनों का प्रतीक हो सकता है!’ग्वालियर में हाल ही में महिलाओं का एक समूह फुटबॉल खिलाड़ी बना। वे अपने एथलेटिक कौशल से मैदान पर शानदार थे। यह 2 दिन का टूर्नामेंट था। टूर्नामेंट को “गोल इन साड़ी” कहा जाता था।
Football in Saree: ग्वालियर में दो दिवसीय प्रतियोगिता आठ टीमों के बीच में हुआ। जिसमें महिलाएं बहुत ही शानदार खेल दिखा रही हैं। साड़ी पहनकर खेलने की वजह से यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग महिलाओं की तारीफ भी कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं साड़ी के नीचे स्नीकर्स पहने हुए हैं। महिलाओं के इस हुनर को देख सभी सख्ते में आ गए और जमकर तारीफें करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो लोगों को काफी पंसद आ रहा है। इस वीडियो पर हजारों व्यूज हैं और कई लोग कमेंट कर महिलाओं की तारीफ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें…
Viral Video: दो लड़कियों को गोद में बैठाकर किया खतरनाक स्टंट, अब मुंबई पुलिस ऐसे सिखाएगी सबक
फ्लोरिडा के एक शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान हो जाएंगे हैरान