Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर आए दिन दूल्हा-दुल्हन के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन शादी की रस्मों के दौरान मस्ती करते नजर आते हैं। शादी की रस्मों के दौरान वरमाला का समय दोनों के लिए बहुत खास पल होता है। सोशल मीडिया पर वरमाला के समय के कई दिलचस्प वीडियो अक्सर हमारे सामने आते हैं, लेकिन वरमाला स्टेज की कई बार ऐसी वीडियो हमारे सामने आयी है, जिसे देख सभी दंग रह जाते हैं।
ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों छाया हुआ है। वीडियो एक शादी समारोह का है, जहां वरमाला के समय दुल्हन, दूल्हे पर किसी बात को लेकर इतना गुस्सा हो गई कि उसने शादी से ही इनकार कर दिया।
Bride Groom Video: क्या है पूरा मामला
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन बनी लड़की वरमाला फेंक कर शादी से इनकार कर देती है। वहीं, दूसरी ओर दूल्हा एकदम चुपचाप खड़ा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन बहुत गुस्से में हैं और जब लोगों ने उससे इसका कारण पूछा तो दुल्हन ने ऐसी बात कही कि सब हैरान रह गए। दुल्हन साफ कहती है कि उसे ये शादी नहीं करनी क्योंकि दूल्हा अनपढ़ है।
उसके बाद लोग सवाल करते हैं कि पहले क्यों मना नहीं किया वरमाला के समय ही क्यों? इसके बाद दुल्हन कहती है कि वो बीएड की पढ़ाई कर रही है, लेकिन फिर भी उसके पिता ने धन की लालच में एक अनपढ़ के साथ उसका रिश्ता तय कर दिया। मगर दुल्हन का कहना है कि वो इस शादी से कभी खुश नहीं रह पाएंगी, क्योंकि उसे चाहिए कि उसका पति उसके साथ इग्लिंश में बात करें, वो उसके साथ खड़े होने के लायक हो।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा औरप लाइक किया है।
यह भी पढ़ें: