Bride Dance Viral Video: भारतीय शादियों में लोग जमकर मस्ती करते है। अक्सर रिश्तेदारों के साथ दूल्हा-दुल्हन भी खूब मस्ती करते हैं और डांस करते हैं। आज कल दुल्हन का अपनी शादी में डांस करने का ट्रेड काफी चल रहा है। ऐसे में हर रोज इंटरनेट पर कई धमाकेदार वीडियो सामने आती रहती है। शादी फंक्शन में दुल्हन के डांस का ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट की दुनिया में धूम मचा रहा है, जिसमें दुल्हन नाचते-नाचते अचानक कुछ ऐसा कर देती है जो जमकर वायरल हो रहा है।
Bride Dance Viral Video: अचानक दुल्हन ने लड़के को लगाया गले
वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन अचानक ऐसी हरकत करती है, जिसे देख घराती और बराती दोनों तरफ के लोग हैरान रह गए। हाल ही में सोशल मीडिया पर दुल्हन का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दुल्हन दिल खोलकर डांस कर रही है। दुल्हन जमकर ठुमके लगा रही है, लेकिन हैरानी की बात ये हैं कि दुल्हन अपने दूल्हे के साथ ये डांस नहीं कर रही है।
दुल्हन अपने दूल्हे को छोड़कर दूसरे लड़के के साथ जबरदस्त डांस कर रही है। वीडियो में सुना जा सकता है कि दोनों बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहे हैं। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है ‘तुझको ही दूल्हा बनाऊंगी’, जिस पर दुल्हन और लड़का डांस कर रहे हैं। नाचते-नाचते अचानक दुल्हन ये भूल जाती है कि उसकी शादी हो गई है। वह अचानक लड़के के गले लग जाती है।
इस दौरान वह इतनी तेज से लड़के को गले लगा लेती है कि सभी लोग देखकर हैरान हो जाते हैं। दुल्हन को ऐसा करता देख दूल्हा गुस्से से आगबबूला हो जाता है। वहीं, दुल्हन के परिवार के लोग उसे छुड़ाने आते हैं लेकिन लड़की ने इतनी जोर से शख्स को गले लगाया हुआ है कि वो उसे छोड़ती ही नहीं। ये सब देखकर दूल्हा वहां से चला जाता है, जबकि अन्य लोग दुल्हन की ये हरकत देखते ही रह जाते हैं।
Bride Dance Viral Video: जमकर हो रहा वीडियो वायरल
वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को vishnu___kushwah_ नाम के यूजर्स ने पोस्ट किया है। वीडियो देख कई लोग दुल्हन का मजाक भी उड़ा रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। डांस कर रहे शख्स को कई लोगों ने दुल्हन का भाई बताया है तो वहीं कई लोग दूसरा संबंध बता रहे हैं। अब हकीकत चाहे जो भी हो लेकिन वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक लाखों लोग वीडियो को देख चुके हैं कई हजार लोगों ने वीडियो पर लाइक और कमेंट्स भी किए हैं।
यह भी पढ़ें: