Anand Mahindra ने लिखा- Mahindra की कारें होती हैं Deeeliciousss, शेयर किया Tiger का Funny Video

0
1084
Anand Mahindra Shared Video
Anand Mahindra Shared Video

आनंद महिंद्र (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वे तरह तरह के वीडियो शेयर करते रहते हैं। महिंद्र ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्र के इस मजेदार ट्वीट के चलते उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लोग ट्वीट को देखने के लिए पहुंचते रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद यूजर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। शेयर वीडियो में एक टाइगर महिंद्रा Xylo कार को अपने नुकीले दातों की मदद से गाड़ी को लगभग 3 फीट पीछे घसीटते हुए दिखाई दे रहा है।

Anand Mahindra ने शेयर किया वीडियो

Anand Mahindra
Anand Mahindra

आनंद महिन्द्रा ने ट्वीट किया, ‘यह दृश्य ऊटी से मैसूर जाने वाली सड़क पर थेप्पकाडु के पास देखा गया। वीडियो में जिस कार को बाघ खींच रहा है, वह जाइलो (Mahindra Xylo) है। इसलिए मुझे लगता है कि मुझे आश्चर्य नहीं है कि वह इसे चबा रहा है। शायद मेरी तरह वह भी मानता है कि महिंद्रा कारें डिलीशियस हैं।’

Anand Mahindra ने कहा कार है स्वादिष्ट

Tiger Pulling Car
Tiger Pulling Car

आनंद महिंद्र ने जैसे ही टाइगर वाले वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में दिख रहा है कि महिंद्रा की एक गाड़ी Xylo के रियर बंपर को एक टाइगर उखाड़कर अलग करने की कोशिश कर रहा है। टाइगर ने गाड़ी को कुछ दूर खींचा भी है। वीडियो को देखने के बाद आनंद महिंद्र ने मजाकिए लहजे में कहा कि टाइगर को पता है कि महिंद्रा की गाड़ियां बड़ी स्वादिष्ट होती हैं। अब यूजर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

यह वीडियो करीब डेढ़ मिनट लंबा है और इस वीडियो में बंगाल टाइगर महिंद्रा जाइलो के रियर बम्पर को पकड़ कर कार को अपनी ओर खींच रहा है। इतना ही नहीं वह महिंद्रा जाइलो पर कई जगह खरोंच मारने की भी कोशिश करता है। गाड़ी में कई लोग भी सवार थे।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here