Uttarakhand News: उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, हिमस्खलन से 9 ट्रैकर्स की मौत; कई लापता

0
819

Uttarakhand News: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, द्रौपदी का डांडा में हिमस्खलन की चपेट में आने से संस्थान के 30 प्रशिक्षणार्थी बर्फ में फंस गए थे। बताया जा रहा है कि इसमें अब तक 9 लोगों का शव बरामद हो गया है। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन अब तक जारी है।