रूस: Trust Test का अनोखा तरीका, प्रेमिका को कार की छत पर बांध पूरे शहर में लगाया चक्कर

0
301

प्रेमी और प्रेमिका अक्सर एक दूसरे के लिए प्यार और विश्वास को दिखाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। साथ ही इसे परखने के लिए भी कई सीमा लांघ देते हैं। कुछ इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्रेमी अपनी प्रेमिका को कार की छत पर हथकड़ी से बांध कर पूरे शहर में घुमा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग प्रशंसा कर रहे हैं तो कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं।

यह घटना रूस की राजधानी मास्को में हुई है। सड़कों पर चलने वाले लोग उस वक्त हैरान हो गए जब एक युवक – युवती का हाथ अपने हाथ से बांध कर कार की छत पर फेंक दिया और पूरे शहर में चक्कर लगाने लगा।

इस युवक का नाम सर्गेई कोसेन्को है। यह रूस का एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। युवक ने स्टंट के दौरान शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत से बांधकर शहर में घुमाया। इस दौरान सैकड़ों लोग दोनों को देखते रहे।

सर्गेई मजे से अपनी गर्लफ्रेंड को कार की रूफ पर रस्सी और टेप से बांधकर शहर की सड़कों पर घुमा रहा है और आते-जाते लोग हैरानी से इस नजारे को देख रहे हैं। दोनों के हाथ का साथ ना छूट जाए इसके लिए हथकड़ी भी लगाई हुई है।

वीडियो में दिख रहा है सर्गेई अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत से बांधकर सड़क पर निकल पड़े। इस दौरान सर्गेई का एक हाथ, हथकड़ी से उनकी गर्लफ्रेंड के हाथ से बंधा था। उसने लड़की को छत पर रस्सी और टेप से भी बांधा गया था। कार को सर्गेई खुद ड्राइव कर रहे थे।

दरअसल सर्गेई Trust Test कर रहा था, मतलब वह देखना चहाता था कि उसकी गर्लफ्रेंड उससे कितना प्यार करती है। लेकिन लोगों को यह Trust Test बिल्कुल भी पसंद नहीं आया, सर्गेई को सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here