Tag: World Cup
ICC Under-19 World Cup 2022 में भारत का तीसरा मैच युगांडा...
ICC Under-19 World Cup 2022 में आज 22 जनवरी को भारत अपना लीग स्टेज का तीसरा मैच युगांडा के खिलाफ खेलेगी। यह मैच त्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस मैच में भारतीय टीम की सबसे बड़ी चुनौती खिलाड़ियों की मौजूदगी पर होगी। इस मैच को भारत को अपना प्लेइंग इलेवन पूरा कर भी पाएंगी या नहीं। भारत के कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद टीम पूरा करना मुश्किल हो रहा है। भारत ने शुरूआती दोनों मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है।
Under-19 World Cup 2022: India को आयरलैंड के खिलाफ करनी होगी...
Under-19 World Cup 2022 में India की टीम अपना अगला मुकाबला बुधवार को आयरलैंड से होगा। इस मैच में भारतीय टीम से बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। भारत ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 45 रनों से हराया था। इस जीत के साथ भारत का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी होगा। भारत और आयरलैंड ने अपने पिछले मुकाबले में जीत हासिल किया था। भारत ने अफ्रीका को, और आयरलैंड ने युगांडा को 39 रनों से हराया।
ICC Under-19 World Cup 2022: Sri Lanka ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर...
ICC Under-19 World Cup 2022 में श्रीलंका के कप्तान वेल्लालागे के हरफनमौला प्रदर्शन से श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 175 रनों पर ऑल आउट कर दिया। वेल्लागे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 5 विकेट लिया। वहीं बल्लेबाजी में 52 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
Cricket News Updates: गावस्कर चाहते हैं भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान...
Virat Kohli के कप्तानी छोड़ने के बाद नया कप्तान किसको बनाया जाए। इसकी चर्चा भी तेज हो गई है। भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर चाहते हैं कि टेस्ट टीम का कप्तानी रोहित के जगह ऋषभ पंत को बनाया जाए। गावस्कर चाहते हैं कि ऋषभ पंत भारत के अगले टेस्ट कप्तान के तौर पर विराट कोहली की जगह लें क्योंकि उनका मानना है कि जिम्मेदारी का भाव इस विकेटकीपर को खेल के सभी प्रारूपों में और बेहतर क्रिकेटर बनाएगा। उन्होंने कहा, ''अगर आप मुझे पूछोगे तो मैं फिर भी यही कहूंगा कि मैं ऋषभ पंत को अगले भारतीय कप्तान के तौर पर देखना चाहूंगा।''
ICC Under-19 World Cup 2022: कब और कहां देख सकेंगे भारत...
ICC Under-19 World Cup 2022 का 14वां एडिशन वेस्टइंडीज में 14 जनवरी से शुरू हो गया है। आज 15 जनवरी को भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। वेस्टइंडीज में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में भारत मुख्य दावेदार माना जा रहा है। इस वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम ने एशिया कप का खिताब जीता था। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सबसे सफल टीम रही है। भारत ने अंडर-19 का खिताब 2000, 2008, 2012, और 2018 में जीता था। जबकि 2016 में भारतीय टीम उपविजेता रहा था।
ICC Under-19 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने जीत के...
ICC Under-19 World Cup 2022 शुरू हो चुका है। अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज 6 विकेट से और श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 40 रनों से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की। ग्रुप डी के मुकाबले से वर्ल्ड कप का आगाज हुआ। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज टीग वायली ने 8े6 रन बनाए।
ICC T20 Player of the Year 2021 के लिए 4 खिलाड़ी...
ICC T-20 Player of the Year 2021 अवॉर्ड के लिए नोमिनेटेड खिलाड़ियों के नाम का एलान कर दिया है। इंग्लैंड के जोस बटलर, श्रीलंका के वनिंदु हसारंगा, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इस अवॉर्ड की घोषणा अगले महीने की जाएगी।
83 World Cup Inside Story: कैसे बदली थी Team India की...
83 World Cup: भारत के लिए 1983 ऐसा साल रहा था जहां से भारत में क्रिकेट का एक तरह से नया जन्म हुआ था। साल 1983 की विश्वकप जीत को लगभग 40 साल होने को हैं लेकिन..
BCCI ने अंडर-19 विश्वकप के लिए India की टीम का किया...
BCCI ने अंडर-19 विश्वकप के लिए Team India की घोषणा कर दी है। ऑल इंडिया जूनियर सलेक्शन कमेटी ने इस टीम के एलान कर दिया है। विश्व कप में कुल 16 टीमों के बीच 48 मुकाबले खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 14 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा। अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम चार बार चैंपियन रह चुकी हैं।
T20 World Cup 2021: Sourav Ganguly और Azharuddin के साथ Shoaib...
टी20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल मैच रविवार को दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। Australia ने New Zealand को 8 विेकेट से हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा जमाया है। दुबई में खेले जा रहें फाइनल मुकाबले को देखने के लिए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Shoaib Akhtar भी स्टेडियम पहुंचे हुए थे। अख्तर ने मैच का लुत्फ कुछ देर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष Sourav Ganguly और भारत के पूर्व कप्तान Azharuddin के साथ उठाया।