Tag: up elections
Punjab Election 2022: मुख्यमंत्री चन्नी के बयान पर Kejriwal का पलटवार,...
Punjab Election 2022: पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और इसी के मद्देनजर राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। सत्ताधारी कांग्रेस और राज्य की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी एक-दूसरे पर पिछले कई दिनों से वार- पलटवार कर रहे हैं। अब पंजाब के मुख्यमंत्री Charanjit Singh Channi के एक बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने निशाना साधा है।
UP Election 2022: पूर्वांचल की राजनीति में बाहुबलियों की धमक और...
UP Election 2022: वर्तमान राजनीति में अगर अब सुचिता, ईमानदारी और निष्पक्षता की उम्मीद की जाए तो शायद यह खुद से बेइमानी करने जैसा मामला होगा। स्वच्छ और स्वस्थ्य राजनीति के किस्से अब बीते दशकों की बात हो चुके हैं, जिन्हें हम केवल किताबों में पढ़कर संतोष कर सकते हैं।
UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ ने कहा, Owaisi सपा के एजेंट...
UP Election 2022 का आक्रामक रूख अब सामने आ रहा है। रक्षात्मक लकीर पर खेलने वाले दल अब अपनी बात कहने के लिए खुलकर उत्तेजक बातों का सहारा ले रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला।
Mulayam Singh ने घरवालों के जुटने पर कहा- अच्छा लगा, सब...
Mulayam Singh के समाजवादी कुनबे का एक कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित हुआ। मौका था मुलायम परिवार के इकलौते प्रोफेसर राम गोपाल यादव के जीवन पर लिखी किताब 'राजनीति के उस पार' का विमोचन था। इस कार्यक्रम में पूरा यादव परिवार वर्षों बाद मुलायम सिंह के सानिध्य में जमा हुआ।
UP Election 2022: ओवैसी ने किया PM Modi पर हमला, बोले-...
UP Election 2022 में अपनी जमीन तलाश रहे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार और यूपी की आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला है।
UP Election 2022: इन Factors से Yogi Adityanath एक बार फिर...
UP Election 2022: Uttar Pradesh समेत 5 राज्यों में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों की बात करें तो यह 2024 के Loksabha Elections के सेमीफाइनल के रूप में देखे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में जहां भाजपा की सरकारें हैं तो वहीं पंजाब में कांग्रेस की। इन 5 राज्यों में सब की नजर सबसे ज्यादा देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश पर है। यूपी में एक तरफ सत्ताधारी बीजेपी की कोशिश है कि जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने 2017 में किया था वो उसे फिर से दोहराएं तो वहीं समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस की कोशिश राज्य की सत्ता में काबिज होने की है। यूपी चुनाव को लेकर अलग-अलग लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यूपी में एक फिर बीजेपी ताे वहीं कुछ का कहना है कि बीजेपी की करारी हार होगी। यह 5 ऐसे फैक्टर हैं जो 2022 में योगी आदित्यनाथ सरकार की वापसी के लिए मददगार हो सकते हैं।
UP Election 2022: राजस्थान में 15 मंत्रियों की लिस्ट में सिर्फ...
UP Election 2022: चुनावे के शामियाने लगने लगे हैं, सभी राजनैतिक दल उत्तर प्रदेश में सघन चुनाव प्रचार में लग गये हैं। सत्ता को खोने और विपक्ष को पाने की ऐसी चाहते है कि आरोप-प्रत्य़ारोप लगाने में सही तर्क भी नहीं पेश कर पा रहे हैं। बस जैसे भी हो आरोप लगा देना है।
Priyanka Gandhi पर भड़कीं कांग्रेस की बागी विधायक, कहा- कृषि कानून...
कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने पार्टी की नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। अदिति सिंह ने कहा कि चाहे कृषि कानून हो या लखीमपुर मामला वे हर मुद्दे पर राजनीति करती हैं। अदिति सिंह ने कहा, ' कृषि विधेयक लाए गए थे तो प्रियंका गांधी को समस्या थी। उन्हें अब भी समस्या है जब कृषि कानून खत्म कर दिए गए हैं। वह क्या चाहती हैं? उन्हें स्पष्ट रूप से कहना चाहिए। वह सिर्फ मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं। अब उनके पास राजनीति करने के लिए मुद्दे नहीं हैं।'
Farm Laws की वापसी पर बोलीं Mayawati- ये बीजेपी का चुनावी...
Farm Laws वापस लेने के केंद्र के फैसले पर बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'देश में तीव्र आन्दोलन के बाद तीन विवादित कृषि कानूनों की वापसी की केन्द्र सरकार की घोषणा का देर आए दुरुस्त आए यह कहकर स्वागत किया गया, किन्तु इसे चुनावी स्वार्थ व मजबूरी का फैसला बताकर भाजपा सरकार की नीयत पर भी शक किया जा रहा है। अतः इस बारे में कुछ और ठोस फैसले जरूरी हैं।'
Rani Laxmibai की जयंती पर झांसी पहुंचे PM Modi, कहा –...
Rani Laxmibai की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के झांसी पहुंचे। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, 'आज तो शौर्य और पराक्रम की पराकाष्ठा हमारी रानी लक्ष्मीबाई की जयंती है! आज झांसी की ये धरती आज़ादी के भव्य अमृत महोत्सव की साक्षी बन रही है! और आज इस धरती पर एक नया सशक्त और सामर्थ्यशाली भारत आकार ले रहा है।'