Tag: pakistan news
Pakistan के रावलपिंडी स्टेडियम को देखकर Australia के प्रसारक ने उड़ाया...
Australia का Pakistan दौरा 4 मार्च से शुरू होगा। यह मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया टीम रविवार को पाकिस्तान पहुंची है। उसे इस पहले टेस्ट से पहले अभ्यास करने के लिए केवल तीन सत्र ही मिलेंगे। उसे 22 दिन के अंदर तीन टेस्ट मैच खेलने हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं।
Pakistan के युवा तेज गेंदबाज Naseem Shah हुए टीम में शामिल,...
Pakistan के युवा तेज गेंदबाज Naseem Shah को Australia के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। नसीम इस टीम में हारिस रउफ की जगह लेंगे, जो कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम से बाहर हो गए हैं। हालांकि नसीम प्लेइग में रहेंगे या नहीं, अभी यह तय नहीं है। उन्हें पहले रिजर्व टीम में शामिल किया था, लेकिन अब वो मेन टीम का हिस्सा होंगे।
Pakistan के तेज गेंदबाज Haris Rauf हुए कोरोना पॉजिटिव, Australia के...
Pakistan और Australia के बीच शुक्रवार से शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट मैच से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज Haris Rauf कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वो अब पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। पहला टेस्ट रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रउफ ने खुद को टीम से अलग कर लिया है और वे आइसोलेशन में चले गए हैं।
Pakistan की टेस्ट टीम घोषित, Australia के खिलाफ 4 मार्च से...
Pakistan ने Australia के साथ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 1998 के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस सीरीज में तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज की शुरुआत 4 मार्च से रावलपिंडी में होने वाले टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद टीम को कराची में 12 से 16 मार्च तक दूसरा टेस्ट मैच खेलना है। दोनों टीमों के बीच अंतिम मैच 21 से 25 मार्च तक लाहौर में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
BCCI सचिव Jay Shah ने पाकिस्तान को दिया झटका, पाकिस्तान क्रिकेट...
BCCI सचिव Jay Shah ने पाकिस्तान के चीफ रमीज राजा का प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। रमीज राजा ने कुछ दिन पहले एक प्रस्ताव रखा था कि भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार देशों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाए। जय शाह ने कहा कि इसके आयोजन की संभावना कम है। रॉयटर्स समाचार ऐजेंसी से बात करते हुए जय शाह ने कहा कि दुनिया भर में क्रिकेट निकायों के प्रमुखों का हित क्रिकेट के खेल के विस्तार पर होना चाहिए।
ICC Under-19 World Cup 2022 में पाकिस्तान के कप्तान ने रचा...
ICC Under-19 World Cup 2022 में 5वें स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 238 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान के कासिम अकरम ने 80 गेंदों पर नाबाद 135 रन बनाए और गेंदबाजी में पांच विकेट भी चटकाए। कासिम अकरम अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। कासिम ने 63 गेंदों पर शतक बनाया। वो पाकिस्तान की ओर से अंडर-19 में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने।
Australia ने Pakistan दौरे के लिए जारी किया शेड्यूल, जानें कब...
Australia की टीम अगले महीने Pakistan का दौरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को शेड्यूल कंफर्म करते हुए कहा कि टीम इस दौरे के लिए तैयार है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 22 साल पाकिस्तान का दौरा करने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले 1998 में पाकिस्तान का दौरा किया था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अब 2022 में पाकिस्तान का दौरा करने जा रही है।
The ICC Men’s T20I Cricketer of the Year का हुआ ऐलान,...
The ICC Men's T20I Cricketer of the Year के अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। Pakistan के विकेटकीपर बल्लेबाज Mohammad Rizwan को 2021 में शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी ने साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 क्रिकेटर चुना गया है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने 2021 में टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। रिजवान ने इस साल 29 मैच में 73.66 की औसत से 1326 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 134.89 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। टी20 क्रिकेट में कभी किसी ने एक साल में एक हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन नहीं बनाए हैं।
Pakistan के दिग्गज क्रिकेटर Mohammad Hafeez ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया...
नए साल के शुरुआत के साथ ही Pakistan के दिग्गज क्रिकेटर Mohammad Hafeez ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। 41 वर्षीय मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान टीम को अपने दम पर कई मैचों में जीत दिलाई है। पाकिस्तान क्रिकेट में लंबे समय तक सेवा देने के बाद हफीज ने संन्यास का एलान कर दिया है। हफीज ने 2018 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था।
INDU19 vs PAKU19: Asia Cup में Pakistan ने रोमांचक मुकाबले में...
INDU19 vs PAKU19: Under-19 Asia Cup में Pakistan ने रोमांचक मुकाबले में India को 2 विकेटों से हराया। भारत ने अंडर-19 एशिया कप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 237 रन बनाए। भारत की तरफ से आराध्य यादव ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान के लिए जीशान जमीर ने पांच विकेट चटकाए। जवाब में पाकिस्तान ने अंतिम ओवर में पाकिस्तान ने 2 विकेट रहते जीत हासिल कर किया। U-19 एशिया कप में PAK ने 2013 के बाद टीम इंडिया को मात दी है।












