Tag: Mumbai Indians
Mumbai Indians के कप्तान ने बताया IPL 2022 में किसके साथ...
IPL 2022 के शुरू होने से पहले ही Mumbai Indians के कप्तान Rohit Sharma ने बताया कि वो Ishan Kishan के साथ पारी का आगाज करते नजर आएंगे। रोहित और टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई सवालों का जवाब दिया। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो इस सीजन में किस बल्लेबाज के साथ पारी की शुरुआत करेंगे तो उन्होंने ईशान किशन का नाम लिया। मुंबई इंडियंस को आईपीएल में पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है।
Mumbai Indians को IPL 2022 के शुरू होने से पहले लग...
Mumbai Indians को IPL 2022 के शुरू होने से पहले इस फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लग गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस के शीर्ष क्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 से पहले उनको 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हालांकि ये बल्लेबाज चोट के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाएगा और ये रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के लिए एक बड़ा झटका है।
IPL 2022 के लिए सभी 10 टीमों ने अपने कप्तानों के...
IPL 2022 के लिए सभी टीमों ने अपने कप्तानों के नाम की घोषणा कर दी है। आईपीएल के 15वें सीजन में खेलने वाली 10 में से 8 टीमों के कप्तान भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि दो टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों पर कप्तान के तौर भरोसा जताया है। आईपीएल 2022 के लिए सबसे आखिरी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम के कप्तान का ऐलान किया है। आप इस खबर में जान पाएंगे कि कौन सी टीम ने किस खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी है।
Lasith Malinga को IPL 2022 के लिए Rajasthan Royals ने गेंदबाजी...
IPL 2022 के लिए Rajasthan Royals ने अपने साथ Lasith Malinga को जोड़ लिया है। लसिथ मंलिगा को राजस्थान रॉयल्स ने गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। मलिंगा इससे पहले मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे हैं। आईपीएल का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की है।
Jofra Archer ने चोट के बाद पहली बार की बल्लेबाजी, Mumbai...
Mumbai Indians ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में Jofra Archer पर 8 करोड़ खर्च करके अपने टीम में शामिल किया। जबकि मुंबई की टीम जानती थी कि वह इस साल चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे जोफ्रा आर्चर ने नेट्स में वापसी की है। मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मुंबई ने आर्चर का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह गेंदबाजी नहीं बल्कि बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
IPL 2022 के लिए Mumbai Indians का पूरा शेड्यूल, कब और...
IPL 2022 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने रविवार 6 मार्च को पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। Mumbai Indians सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का शेड्यूल आईपीएल 2022 में कैसा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम कब और किस टीम के खिलाफ अपने 14 लीग मैच खेलेगी। अभी बीसीसीआई ने 2022 के सिर्फ 70 लीग मैचों के कार्यक्रम की ही घोषणा की है। अभी प्लेऑफ की घोषणा नहीं की गई है।
IPL 2022 के लिए 9 टीमों ने की अपने कप्तानों के...
IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होनी है और इसका फाइनल 29 मार्च को खेला जाएगा। आईपीएल 2022 में इस बार 10 टीमें नजर आने वाली हैं। 10 टीमों में से 9 टीमों ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। अब सिर्फ एक फ्रेंचाइजी को ही अपने कप्तान का ऐलान करना बाकी है। 28 फरवरी को पंजाब किंग्स ने भी अपने कप्तान की घोषणा कर दी है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी को अपने कप्तान का ऐलान करना बाकी है।
Jasprit Bumrah ने कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की, कहा- उन्होंने...
Team India और Mumbai Indians के तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते पर कहा कि बतौर कप्तान उन्होंने शुरुआत से सपोर्ट किया है। रोहित की कप्तानी में बुमराह भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में भी खेलते हैं। जसप्रीत बुमराह 2013 से ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं।
IPL 2022 को लेकर अन्य फ्रेंचाइजियों को क्यों है मुंबई इंडियंस...
IPL 2022 का सीजन महाराष्ट्र के मुंबई और पूणे में खेला जाएगा। आईपीएल के लीग चरण के मैच मुंबई के तीन और पुणे के एक स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल की शुरुआत अगले महीने से होने वाली हैं। क्रिकबज के रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के तीन स्टेडियम में 55 मैच खेले जाएंगे। वहीं पुणे के एक स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे। जिसको लेकर कुछ टीमों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आपत्ति जाहिर की है।
Suryakumar Yadav ने वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड के साथ शेयर...
India और West Indies के बीच खेले गए तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया। इस सीरीज में Suryakumar Yadav ने अहम रोल निभाया। टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। सूर्या को अंतिम मैच में शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के साथ मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। सीरीज खत्म होने के बाद सूर्यकुमार ने कीरोन पोलार्ड के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं।













