Tag: Maharashtra News
Madhya Pradesh पंचायत चुनाव को लेकर Supreme Court मंगलवार को...
Madhya Pradesh और Maharashtra के निकाय चुनाव से जुड़े मामलों पर सोमवार को Supreme Court में सुनवाई नहीं हुई। जस्टिस खानविलकर ने कहा कि...
Maharashtra News: ATM की बैटरी चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, CCTV...
Maharashtra News: मुम्बई में एटीएम मशीन में लगी बैटरी को चोरी करने वाले 3 लोगों को मालाड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लोग मुंबई की अलग-अलग बैंकों के एटीएम मशीन में लगी पावरबैक सप्लाई वाली बैटरी की चोरी करते थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहाँ उन लोगों को 8 दिसम्बर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
Maharashtra News: शारीरिक संबंध की VIDEO बनाकर की लाखों की वसूली,...
Maharashtra News: Mumbai गोरेगॉव की आरे पुलिस ने एक शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया है जो एक बिजनेस वुमन से दोस्ती कर उसके साथ शारीरिक संबंधों की वीडियो बनाई और जब महिला अपने पति के साथ रहने चली गई तो उसकी अंतरंग वाली वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला से 4 लाख रुपये ऐंठ लिये। इसके बाद भी जब महिला ने उसके साथ संबंध बनाने से मना किया तो उसने महिला की अंतरंग वीडियो उसके पति को भेज दी। इसके बाद महिला ने उस व्यक्ति की शिकायत आरे पुलिस से की। मामले में पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के कमला विहार से गिरफ्तार कर लिया है और उसे सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
Maharashtra News: शादी का झांसा देकर लूटने वाला गिरफ्तार, 12 महिलाओं...
Maharashtra News: देशभर में सोशल मीडिया के माध्यम से लोग अब अपना जीवन साथी ढूंढते हैं और इसी की आड़ में कुछ ऐसे लोग हैं जो महिलाओं के साथ ठगी करते हैं और उन्हें धोखा देते हैं। दरअसल मुंबई की साइबर सेल ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने 2013 से लेकर अब तक 12 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर उनसे मोटी रकम लेने का काम करता था। आरोपी महिलाओं से शादी का झूठा वादा भी किया करता था। आरोपी का नाम सतीश गरुड़ है।
Maharashtra News: Crime Branch ने पालघर से Beef से भरा कंटेनर...
Maharashtra News: Crime Branch पालघर की टीम ने गोवंश मांस से भरा कंटेनर बरामद किया है। Crime Branch ने कुल 21,018 किलोग्राम मांस जब्त किया और इसकी कीमत करीबन 20.6 लाख रुपये है। इस मामले में तमिलनाडु के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो इसे एक कंटेनर ट्रक में रखकर ले जा रहे थे।
Mumbai Police ने रंगदारी मामले में पूर्व पुलिस कमिश्नर Param Bir...
महाराष्ट्र में Mumbai Police की क्राइम ब्रांच यूनिट 11 ने गोरेगांव रंगदारी मामले में आज पूर्व पुलिस कमिश्नर Param Bir Singh और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। सिंह ने पिछले हफ्ते मामले में अपना बयान दर्ज कराया था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 11 ने एस्प्लेनेड कोर्ट में पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह और सचिन वाजे समेत तीन अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। मामले में परमबीर सिंह, सचिन वाजे, अल्पेश पटेल और सुमित सिंह के खिलाफ 400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है।
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर Param Bir Singh...
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को परमबीर सिंह और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाझे के बीच हुई मुलाकात की जांच का आदेश दिया था। इन दोनों के बीच यह मुलाकात सोमवार को तब हुई, जब परमबीर चांदीवाल जांच आयोग के सामने पेश हुए थे। परमबीर और वाझे मुंबई में अवैध वसूली के एक मामले में सह-आरोपी हैं।
Maharashtra: पुलिस ने एक शख्स से 15 करोड़ की Ambergris बरामद...
Maharashtra मुंबई गोरेगांव (Goregaon) पूर्व की आरे पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो Whale मछली की उल्टी की अवैध खरीद-बिक्री करने गोरेगांव के रॉयल पाम इलाके में आया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने बीड के रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 किलोग्राम Ambergris बरामद की गई है और इसकी बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। व्हेल मछली की इस उल्टी को एम्बरग्रीस कहा जाता है और कई एक्सपर्ट इसे मल बताते हैं। वैसे आसान शब्दों में कहें तो यह व्हेल के शरीर से निकलने वाला अपशिष्ट होता है जो व्हेल की आंत से निकलता है।
Maharashtra के नांदेड़ में NCB ने की बड़ी कार्रवाई, एक टन...
Maharashtra के नांदेड़ में एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने एक टन नशीला पदार्थ जब्त किया है। एनसीबी की ओर से नांदेड़ में छापा मारकर एक टन अफीम जब्त की गयी। पिछले कई दिनों से एनसीबी की टीम की ओर से नशीले पदार्थों के विरोध में कार्रवाई हो रही है।
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर Param Bir Singh फरार घोषित
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) को फरार घोषित कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच की ओर से अपर मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने अर्जी मंजूर कर ली। गोरेगांव वसूली मामले में क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसके बाद कोर्ट ने अर्जी मंजूर कर ली। अगर परमबीर सिंह 30 दिनों के भीतर पेश नहीं होते हैं, तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। इस मामले में परमबीर सिंह, रियाज भाटी और विनय सिंह को फरार घोषित कर दिया गया है।












