Maharashtra: पुलिस ने एक शख्‍स से 15 करोड़ की Ambergris बरामद की, जानें क्‍या होती है एम्बरग्रीस

0
438
Ambergris प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर (Pic : @ambergrisACL Twitter)

Maharashtra मुंबई गोरेगांव (Goregaon) पूर्व की आरे पुलिस ने एक शख्‍स को गिरफ्तार किया है जो Whale मछली की उल्टी की अवैध खरीद-बिक्री करने गोरेगांव के रॉयल पाम इलाके में आया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने बीड के रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 किलोग्राम Ambergris बरामद की गई है और इसकी बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। व्हेल मछली की इस उल्टी को एम्बरग्रीस कहा जाता है और कई एक्सपर्ट इसे मल बताते हैं। वैसे आसान शब्दों में कहें तो यह व्‍हेल के शरीर से निकलने वाला अपशिष्‍ट होता है जो व्हेल की आंत से निकलता है।

Ambergris की बहुत ज्‍यादा है डिमांड


दरअसल व्हेल मछली का पाचन तंत्र इसे प्रोड्यूस करता है। वैसे तो इसमें से गंध आती है लेकिन इसका इस्तेमाल Perfume बनाने वाली कंपनियां करती हैं। यह परफ्यूम को किसी भी इसांन के शरीर पर लगाने में मदद करता है और इसकी वजह से परफ्यूम लंबे समय तक चलता है इसलिए परफ्यूम कंपनी इसे काफी महंगे दामों में खरीदती है। इतना ही नहीं इसके अलावा इसका इस्तेमाल दवाई के रुप में भी किया जाता है और कहा जाता है कि सेक्स से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है। आरोपी गोरेगांव इलाके में एम्बरग्रीस की सप्लाई करने के लिए आने वाला है ऐसी जानकरी मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकार आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे पुलिस की कस्टडी में भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: चंद्रपुर में Honey Trap का शिकार हुआ वकील, लड़की ने वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल

Maharashtra के नांदेड़ में NCB ने की बड़ी कार्रवाई, एक टन नशीला पदार्थ जब्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here