Tag: IPL 2022 Live मैच Free में देखने के लिए ये हैं Apps
IPL 2022 में Shreyas Iyer के नेतृत्व ने रवि शास्त्री को...
IPL 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स की जिम्मेदारी Shreyas Iyer को दी गई। उनकी कप्तानी में टीम ने तीन मैच में जीत और तीन मैचों में हार का सामना किया। भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि मुंबई का यह खिलाड़ी में कप्तानी करने का सारा गुण मौजूद है। रवि शास्त्री ने कहा कि जैसे जैसे यह टूर्नामेंट आगे बढ़ता जाएगा श्रेयस और बेहतर होते जाएंगे।
Harshal Patel ने बहन के अंतिम संस्कार के बाद लिखा इमोशनल...
Harshal Patel का इस बार आईपीएल मिला जुला जा रहा है। हर्षल पटेल ने बहन के अंतिम संस्कार से लौटने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेला। जिसमें उन्होंने 4 ओवर में 48 रन दिए थे और कोई सफलता नहीं मिली थी। बहन के अंतिम संस्कार के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। हर्षल पटेल बहन के निधन की खबर सुनते ही आईपीएल छोड़कर घर चले गए थे। जिसके बाद उन्हें तीन दिनों तक बायो-बबल से बाहर रहना पड़ा था।
IPL 2022: Kolkata Knight Riders का सामना Rajasthan Royals से, ऐसी...
IPL 2022 का 30वां मुकाबला Kolkata Knight Riders और Rajasthan Royals के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हार चुकी है और ऐसे में इस मैच को जीतकर दोनों टीम जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। अंकतालिका में राजस्थान रॉयल्स पांचवें और कोलकाता नाइट राइडर्स छठे पायदान पर है।
IPL 2022 में Delhi Capitals का एक और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित,...
IPL 2022 में Delhi Capitals की पूरी टीम को बड़ा झटका लगा है। इस साल कोरोना का पहला केस दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से आया था और अब दिल्ली कैपिटल्स का एक और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद पूरी टीम को क्वारंटाइन कर दिया गया। टीम के अंदर कोरोना का मामला समने आने के बाद पुणे के लिए टीम का आज दौरा कंसिल कर दिया गया। दिल्ली का अगला मैच बुधवार को पंजाब किंग्स से होगा। दिल्ली की पूरी टीम का आज और कल रूम के अंदर कोविड टेस्ट होगा।
IPL 2022: Gujarat Titans ने लगाया जीत का पंजा, मिलर बने...
IPL 2022 के 29वें मुकाबले में Gujarat Titans ने Chennai Super Kings को हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ गुजरात ने जीत का चौका लगाया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ गुजरात पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।
IPL 2022: Sunrisers Hyderabad ने लगाया जीत का चौका, पंजाब किंग्स...
IPL 2022 के 28वें मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने पंजाब किंग्स को हराकर जीत का चौका लगा दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने लगातार चार मुकाबले जीतकर अपने वापसी का ऐलान जोरों-शोरों से कर दिया है। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 151 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 3 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।
IPL 2022: Gujarat Titans ने जीता टॉस, बिना हार्दिक के जीत...
IPL 2022 का 29वां मुकाबला Gujarat Titans और Chennai Super Kings के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरु होगा। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात के टीम में दो बड़े बदलाव हुए हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या के बिना आज गुजरात की टीम मैदान में उतरेगी। राशिद खान को इस मैच के लिए कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है।
Umran Malik ने शानदार गेंदबाजी करते हुए रचा इतिहास, पंजाब किंग्स...
IPL 2022 के 28वें मैच में Umran Malik ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए हैं। आईपीएल के अब तक के करियर की उनकी ये बेस्ट बॉलिंग थी, इस मैच में उमरान मलिक ने एक इतिहास रचने का काम किया है। वो आईपीएल के इतिहास में एकमात्र गेंदबाज हैं, जिन्होंने पहली पारी के 20वें ओवर में मेडन फेका है। उनके अलावा कोई भी इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर सका है।
IPL में Rishabh Pant ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, विराट कोहली...
IPL के इतिहास में Rishabh Pant ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। आईपीएल में 25 साल से कम उम्र तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब पंत के नाम दर्ज हो गया है। ऋषभ पंत ने इस खास मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है। पंत अभी 24 साल के हैं और वह अभी ही उन दोनों से आगे निकल गए हैं।
IPL 2022 में पंजाब किंग्स को बदलना पड़ा कप्तान, मयंक अग्रवाल...
IPL 2022 के 28वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को अपना कप्तान बदलना पड़ा। हालांकि ये सिर्फ आज के मुकाबले के लिए ही कप्तान बदलना पड़ा। पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान मयंक अग्रवाल चोटिल हैं और उनके स्थान पर टीम की कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं। पंजाब किंग्स के नए कप्तान शिखर धवन ने बताया है कि मयंक अग्रवाल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्यों मैदान पर नहीं उतर सके।












