Home Tags Indian Cricket Team

Tag: Indian Cricket Team

भारतीय क्रिकेट में कोच Rahul Dravid और कप्तान Rohit Sharma ने...

0
T20 World Cup 2021 में भारतीय टीम का सफर सुपर 12 राउंड में ही समाप्त हो गया और उसी के साथ कोहली और शास्त्री युग का अंत भी हो गया। हेड कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो गया और विराट कोहली ने खुद कप्तानी छोड़ दी। अब हेड कोच Rahul Dravid को बनाया गया है। वहीं Rohit Sharma को टी20 का कप्तान बनाया गया। इन दोनों के साथ भारतीय क्रिकेट टीम में नए युग की शुरुआत हुई है।

New Zealand के कप्तान Kane Williamson को भारत के खिलाफ टी20...

0
New Zealand के कप्तान Kane Williamson भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। केन विलियमसन के अनुपस्थिति में टिम साउदी न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं केन विलियमसन के बाहर होने के बाद बड़ी वजह निकल कर सामने आ रही है कि वो टेस्ट सीरीज पर ध्यान देना चाहते है। इसी वजह से उन्होंने अपना नाम टी20 सीरीज से वापस से लिया। इस टीम में इस टीम में पहले ही ट्रेंट बोल्ट और कॉलिन डी ग्रैंडहोम को आराम दिया गया है।

Bollywood Actor का बड़ा आरोप, कहा- ”भारत के सभी क्रिकेटर Spot...

0
Bollywood Actor और डायरेक्टर KRK अक्सर विवादों में रहते हैं। Social Media Platforms पर भी वो किसी न किसी के साथ उलझते रहते हैं। अब केआरके ने Team India के Cricketers पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए केआरके ने कहा कि ''भारत में सभी क्रिकेटर स्पॉट फिक्सर (नॉट मैच फिक्सर) हैं। वे सब भ्रष्ट हैं। इसे लिए कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाए। पहले ही बिक जाते हैं।'' बता दें कि हाल ही में संपन्‍न हुए T20 वर्ल्ड कप में Team India ने उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया। टीम इंडिया की पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से करारी हार हुई जिस के कारण टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो गई।

Cricket News Updates: कानपुर में Team India का मैच देखने के...

0
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 25 नवंबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने कोरोना गाइडलाइन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को जारी की है। BCCI ने साफ किया है कि वैक्सीन की दोनों डोज लगाने वालों को ही मैच देखने की इजाजत मिलेगी। इतना ही नहीं, ग्रीन पार्क में दाखिल होने के लिए 48 घंटे पहले की RT-PCR रिपोर्ट को भी अनिवार्य किया गया है।

VVS Laxman को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया NCA का हेड

0
Team India पूर्व दिग्गज बल्लेबाज VVS Laxman को NCA का हेड बनाया गया। इससे पहले नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड राहुल द्रविड़ थे। जिन्हें हाल में ही भारतीय टीम का कोच बनाया गया। इसके बाद एनसीए के हेड का पद खाली हो गया था। लक्ष्मण ने पहले इस पद को संभालने से मना कर दिया था। लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के मनाने के बाद वो मान गए हैं। लक्ष्मण अपना पदभार इंडिया ए टीम के साउथ अफ्रीका दौरे के बाद संभाल सकते हैं।

भारत के दिग्गज बल्लेबाज Murali Vijay ने Covid-19 वैक्सीन लेने से...

0
भारत के दिग्गज बल्लेबाज Murali Vijay ने कोविड का वैक्सीन लगवाने से मना कर दिया है। इस कारण से मुरली विजय ने Syed Mushtaq Ali Trophy में भाग लेने से मना कर दिया। मुरली विजय कोविड-19 वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते और खुद को बायो बबल से दूर रखाना चाहतें हैं। यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा हैै। इसलिए मुरली विजय ने वैक्सीन और बायो बबल से बचने के लिए क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है।

कौन हैं Akshay Karnewar जिन्होंने Syed Mushtaq Ali Trophy में मचाया...

0
Syed Mushtaq Ali Trophy में विदर्भ के स्पिनर Akshay Karnewar ने पिछले कुछ दिनों में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है कि जिसको कोई भी गेंदबाज नहीं तोड़ सकता है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दोनों हाथों से गेंदबाजी करने वाले अक्षय की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। अक्षय कर्णवार ने मणिपुर के खिलाफ अपने चार ओवर के कोटे में एक भी रन खर्च नहीं किया। अक्षय कर्णवार ने चार ओवर में चार मेडेन डा़लने का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही वह टी20 फॉर्मेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। मणिपुर के बाद सिक्किम के खिलाफ मुकाबले में अक्षय ने 4 ओवर में 5 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

Hanuma Vihari को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए किया गया India...

0
New Zealand के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए Hanuma Vihari को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। लेकिन उसके बाद विहारी को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए India A टीम में शामिल किया गया। भारतीय टीम इस दौरे पर 3 टेस्ट मैच खेलेंगी। टीम का एलान पहले ही कर दिया गया था लेकिन अब इस टीम में हनुमा विहारी का नाम भी जोड़ा गया है। इस टीम का कप्तान प्रियांक पांचाल को बनाया है।

हनुमा विहारी को New Zealand के खिलाफ India की टेस्ट टीम...

0
New Zealand के खिलाफ खेले जाने दो टेस्ट मैचों के सीरीज के लिए Indian Team का एलान कर दिया गया है। भारतीय चयन समिति ने टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पहले मैच के लिए के Ajinkya Rahane को कप्तान बनाया गया है। वहीं दूसरे मैच में टीम का कमान कोहली संभालेंगे। पहले मैच में कोहली को शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह पर अजिंक्य रहाणे मैच में कप्तानी करेंगे और चेतेश्वर पुजारा उप कप्तान होंगे।

New Zealand के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए Ajinkya Rahane के...

0
New Zealand के खिलाफ खेले जाने दो टेस्ट मैचों के सीरीज के लिए Indian Team का एलान कर दिया गया है। भारतीय चयन समिति ने टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पहले मैच के लिए के Ajinkya Rahane को कप्तान बनाया गया है। वहीं दूसरे मैच में टीम का कमान कोहली संभालेंगे। पहले मैच में कोहली को शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह पर अजिंक्य रहाणे मैच में कप्तानी करेंगे और चेतेश्वर पुजारा उप कप्तान होंगे।