Tag: india vs new zealand
INDvNZ: दूसरे टी20 मुकाबले में Harshal Patel बने मैन ऑफ द...
India और New Zealand के बीच रांची में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर टी20 सीरीज पर कब्जा किया। इस मैच में भारतीय टीम के लिए Harshal Patel को डेब्यू करने का मौका मिला। हर्षल ने अपने पहले ही मैच में मैन ऑफ द मैच हासिल किया। ऐसा करने वाले हर्षल तीसरे खिलाड़ी बने।
INDvNZ: Rohit Sharma के सामने नतमस्तक हुआ फैन, देखें हिटमैन के...
India और New Zealand के बीच रांची में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम जब फील्डिंग कर रही थी तब एक फैन ने सिक्योरिटी तोड़कर भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma के पास जा पहुंचा। वो रोहित के सामने नतमस्तक हो गया। हिटमैन ने भी हाथ उठाकर फैन की ओर इशारा किया। उनके इशारे से ऐसा लगा कि वो अपने फैन को आशीर्वाद दे रहे हैं। तभी सिक्योरिटी आकर उस फैन को अपने साथ ले गए।
INDvNZ: India ने New Zealand को हराया, Rohit और Rahul की...
INDvNZ: रांची में खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में India ने New Zealand को हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। पहले खेलते हुए न्यूज़ीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 3 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।
Cricket News Updates: India की टेस्ट टीम पहुंची कानपुर, सभी खिलाड़ी...
कानपुर के ग्रीन पार्क में 25 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। मैच के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों का कानपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम को इसके 10 सदस्य चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे। इनमें कप्तान अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा समेत अन्य खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ भी शामिल है। एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें होटल लैंडमार्क टॉवर ले जाया गया। बाकी खिलाड़ी T20 सीरीज खत्म होने के बाद यहां आएंगे।
INDvNZ: India ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, New Zealand...
India और New Zealand के बीच खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। भारत के टीम में चोटिल सिराज की जगह हर्षल पटेल को मौका दिया गया। आज हर्षल पटेल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू करेंगे। वहीं न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं।
Rahul Dravid ने बताया Team India इस रणनीति पर करेगी काम,...
Team India और New Zealand के बीच टी20 सीरीज 17 नवंबर से खेला जाएगा। Rohit Sharma को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं Rahul Dravid को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। मैच से पहले कप्तान और कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए टीम को कैसे आगे ले जाना है उसके बारे में बात की।
Bollywood Actor का बड़ा आरोप, कहा- ”भारत के सभी क्रिकेटर Spot...
Bollywood Actor और डायरेक्टर KRK अक्सर विवादों में रहते हैं। Social Media Platforms पर भी वो किसी न किसी के साथ उलझते रहते हैं। अब केआरके ने Team India के Cricketers पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए केआरके ने कहा कि ''भारत में सभी क्रिकेटर स्पॉट फिक्सर (नॉट मैच फिक्सर) हैं। वे सब भ्रष्ट हैं। इसे लिए कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाए। पहले ही बिक जाते हैं।'' बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए T20 वर्ल्ड कप में Team India ने उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया। टीम इंडिया की पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से करारी हार हुई जिस के कारण टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो गई।










