Tag: Hardik Pandya
Cricket News Updates: KL Rahul और Athiya Shetty ने दुनिया के...
Team India के स्टार बल्लेबाज KL Rahul और बॉलीबुड एक्ट्रेस Athiya Shetty ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया। अथिया अपने भाई की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर में केएल राहुल के साथ पहुंची। इस प्रीमियर में दोनों पहली बार रिलेशनशिप को लेकर खुलकर सामने आए। दोनों को एक साथ देखने के बाद फैंस के बहुत खुश हुए और उनके मन से पर्दा भी हठ गया। अथिया स्टेज पर राहुल का हाथ पकड़े स्टेज पर पहुंची। इस प्रीमियर में राहुल के अलावा अथिया की मां और पापा सुनील शेट्टी भी मौजूद थे।
Hardik Pandya ने Mumbai Indians की टीम का साथ छोेड़ा, रिटेन...
IPL 2022 के शुरू होने से पहले Hardik Pandya ने Mumbai Indians की टीम को छोड़ दिया है। हार्दिक पंंड्या ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वो अब मुंबई की टीम को छोड़ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अबतक के सफर का फोटो शेयर किया। मुंबई टीम से जुड़ी यादें को लेकर भावुक कर देने वाला कैप्शन भी लिखा।
Hardik Pandya ने चयनकर्ताओं से मांगा समय, कहा- टीम में अभी...
Team India के हरफनमौला खिलाड़ी Hardik Pandya ने चयनकर्ताओं से कहा कि उन्हें टीम में नहीं चुना जाए। हार्दिक पंड्या अभी अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहते हैं। हाल में ही टी20 विश्व कप में पांड्या का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उसके बाद पांड्या को टीम में शामिल किए जाने को लेकर बहुत विवाद भी हुआ था। जिसके बाद अब उन्होंने चयनकर्ताओं से समय देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान गेंदबाजी में वापसी करने पर है।
Cricket News Updates: Kohli के रेस्टोरेंट में LGBTQ+ की नो एंट्री,...
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के वन8 कम्यून रेस्टोरेंट पर LGBTQ+ समुदाय के लोगों को एंट्री नहीं देने का आरोप लगा है। 'यस, वी एक्जिस्ट' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट में यह दावा किया गया है। इसमें कहा गया, 'LGBTQ+ मेहमानों को विराट कोहली के रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं है। कोहली पुणे, दिल्ली और कोलकाता में वन8 कम्यून नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। उनकी जोमेटो लिस्टिंग में बताया गया है कि स्टैग के लिए रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं है'।'
Hardik Pandya ने कहा- घड़ियां की कीमतों को लेकर उड़ाई गई...
T20 World Cup 2021 में Team India का सफर सुपर 12 राउंड में ही समाप्त हो गया है। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सवाल Hardik Pandya पर उठाए जा रहे थे। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद हार्दिक एक बार फिर सुर्खियों में है। दुबई से इंडिया लौटने के बाद हार्दिक की घड़ियां को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि इनकी कीमत 5 करोड़ है और पंड्या के पास न तो इनके बिल थे और न ही उन्होंने अपने सामान में इनका जिक्र किया था। विवाद बढ़ने पर पंड्या ने खुद इस पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि घड़ियों से जुड़े दस्तावेज उन्होंने कस्टम को सौंप दिए हैं और इनकी कीमत 5 करोड़ नहीं, बल्कि 1.5 करोड़ है।
संकट में Hardik Pandya, मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 5...
Hardik Pandya की संकट बढ़ सकती है। मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर कस्टम विभाग ने 5 करोड़ रुपये की 2 घड़िया जब्त की है। खबरों के अनुसार कस्टम विभाग ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की 5 करोड़ रुपये की दो कलाई घड़ियां रविवार रात (14 नवंबर) को जब्त की जब वह दुबई (Dubai) से लौट रहे थे। क्रिकेटर के पास कथित तौर पर घड़ियों की बिल रसीद नहीं थी।
Cricket News Updates: मैच से एक दिन पहले रिजवान ICU में...
पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान फेफड़ों में इन्फेक्शन के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले दो रात के लिए ICU में भर्ती थे। इसका खुलासा टीम के बैटिंग कोच मैथ्यू हेडन ने किया है। उन्होंने कहा, 'रिजवान फेफड़े में इन्फेक्शन के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से एक रात पहले तक हॉस्पिटल में था। वह एक वॉरियर है। उनका प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में लाजवाब रहा और उनके पास काफी साहस है।' सेमीफाइनल मैच में रिजवान ने 67 रन की शानदार पारी खेली।
Cricket News Updates: West Indies ने पहली जीत हासिल की, पढ़ें...
T20 World Cup 2021 के सुपर12 के मुकाबलें में West Indies ने Bangladesh ने को हराकर पहली जीत हासिल की। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले को 3 रन से जीत लिया। बांग्लादेश ने शानदार गेंदबाजी करके वेस्टइंडीज को ज्यादा स्कोर करने नहीं दिया। पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 7 विकेट खोकर 142 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 5 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी। बा्ंग्लादेश को तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
Team India के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya की टीम से हो...
Team India के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya का पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है। अगर फॉर्म की बात करे तो हार्दिक पंड्या के बल्ले से रन नहीं निकल रहे है। वहीं खराब फिटनेस के कारण वह गेंदबाजी भी नहीं कर रहे है। IPL 2021 के बाद चयनकर्ता हार्दिक के फॉर्म और फिटनेस से खुश नहीं थे और वो उन्हें भारत वापस भेजना चाहते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि टीम इंडिया के मेंटर महेंद्र सिंह धोनी ने हार्दिक को बचा लिया। Dhoni ने कहा कि पंड्या टीम इंडिया के जबरदस्त फिनिशर है। वो टीम को कभी भी मैच जीता सकते है। उन्हें टीम के साथ रखा जाए।
Sports News Updates: Sri Lanka की ताबड़तोड़ शुरुआत, पढ़ें खेल से...
T20 World Cup 2021 के सुपर12 में आज 28 अक्टूबर गुरुवार को Australia और Sri Lanka के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी है। यह मुकाबला 7:30 बजे से खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। वहीं श्रीलंका ने बांग्लादेश को पिछले मुकाबले में हराया था। श्रीलंका को जीत के लिए अच्छे टोटल बनाने की जरूरत है। वहीं ऑस्ट्रेलिया पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। खबर अपडेट करने तक श्रीलंका ने 6 ओवर में एक विकेट खोकर 53 रन बनाए। चरिथ असालंका 27 और कुसल परेरा 12 रन बनाकर खेल रहे है।












