Tag: audience allowed in ipl 2022
IPL ऑक्शन में नजर आए Shah Rukh Khan के बेटे Aryan...
प्री-आईपीएल नीलामी ब्रीफिंग में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) और बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) को बेंगलुरु में देखा गया।
Wasim Jaffer ने आईपीएल 2022 के नीलामी से पहले छोड़ा Punjab...
IPL 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। नीलामी से पहले Punjab Kings को बड़ा झटका लगा है। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच Wasim Jaffer ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जाफर ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी। जाफर पंजाब के साथ 2019 में बतौर बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़े थे। पंजाब किंग्स के साथ अभी ऑस्ट्रेलिया के डेमियन राइट गेंदबाजी कोच के रूप में जुड़े हुए है। वहीं जोंटी रोड्स फील्डिंग कोच के रूप में जुड़े हुए हैं।
IPL 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को 11...
IPL 2022 का मेगा ऑक्शन जल्द ही होने वाला है। 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में मेगा ऑक्शन शुरू होगी। मेगा ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा, इसको लेकर भी स्थिति साफ हो गई है। सुबह 11 बजे से मेगा ऑक्शन शुरू होगी। आईपीएल की आधिकारिक ट्विटर पर मंगलवार को इसकी जानकारी दी गई। नीलामी दो दिनों तक चलेगी। आईपीएल के 15वें सीजन के लिए इस बार 590 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इसका लाइव स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर नीलामी को लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा।
IPL 2022 के दौरान महिला आईपीएल भी खेला जाएगा, आईपीएल के...
IPL 2022 को लेकर लगातार चर्चा हो रही हैं टूर्नामेंट भारत में होगा या नहीं। इसको लेकर BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया कि लीग राउंड के मुकाबले महाराष्ट्र के दो शहरों में खेला जाएगा। मुंबई और पूणे में ही लीग का मैच खेला जाएगा। प्लेऑफ का वेन्यू बाद में डिसाइड किया जाएगा। उन्होंने महिला टी20 चैलेंज कराने (महिला IPL) की भी बात कही हैं। महिला आईपीएल के मुकाबले मई में खेले जाएंगे।
Cricket News Updates: Hardik Pandya कर रहे हैं अपनी फिटनेस पर...
Cricket News Updates: Hardik Pandya ने अपनी अनूठी ऑलराउंड क्षमताओं के साथ भारतीय क्रिकेट में खुद को साबित किया। उन्होंने इकोनमिक टाइम्स से बात करते हुए कहा, "मैंने हमेशा टीम की रुचि को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी के साथ खुद को आगे बढ़ाया है, लेकिन इस बार मैं खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करने के लिए कुछ समय की छुट्टी चाहता था। मैं भी अपने परिवार के लिए कुछ समय निकालना चाहता था। हमने बायो बबल में बहुत समय बिताया है।
Kolkata Knight Riders के मुख्य कोच Brendon Mccullum ने शुभमन गिल...
Kolkata Knight Riders के मुख्य कोच Brendon Mccullum ने IPL 2022 के मेगा नीलामी के लिए अपने टीम के योजनाओं के बारे में बताया है। कोच ब्रेंडन मैकुलम ने स्वीकार किया कि युवा और प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को खोना निराशाजनक रहा।
IPL 2022 में मिलेगी दर्शकों को एंट्री, 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम...
IPL 2022 में इस बार फैंस की एंट्री होने वाली है। देश में करोना के कमी के कारण दर्शकों को स्टेडियम में मैच देखने की अनुमति मिल सकती है। आईपीएल 2022 का आयोजन महाराष्ट्र में किया जा सकता है और कोरोना की थमती रफ्तार से दर्शकों को एंट्री मिल सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री दी जा सकती है। महाराष्ट्र के तीन स्टेडियम में आईपीएल के मैच खेले जा सकते है। इसमें वानखेड़े, ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके अलावा पुणे को भी एक वेन्यू के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।