Sambhal Arkestra Dance: संभल में बार बालाओं को नचाने के लिए दो गुटों में मारपीट, लाठी डंडा लेकर उतरे लोग

0
497
Sambhal Arkestra Dance
Sambhal Arkestra Dance

Sambhal Arkestra Dance: उत्तर प्रदेश और बिहार में आर्केस्टा डांस का बहुत चलन है। बीच में एक हाथ की जगह होती है और इसी जगह में दो लड़कियों को फुहड़-फुहड़ गानों पर नचाया जाता है। मौका लगते ही भीड़ में बैठे दरिंदे उनपर झपट्टा मार देते हैं और इसीमें बवाल हो जाता है। लड़कियां अपनी सुरक्षा के लिए लोगों को लेकर आती हैं पर भीड़ के सामने उनकी सुरक्षा वे लोग नहीं कर पाते हैं।

कभी कपड़ों को देखकर भीड़ में से कोई हाथ मारता है तो कोई अपने पसंदीदा गाने पर नचाने के लिए उन्हें खींचता है। इस बीच लड़कियों को गाने पर नचाने वाले दोनों पक्षों के बीच लड़ाई हो जाती है। इसी तरह का मामला उत्तर प्रदेश के संभल से आ रहा है। जहां पर बार बालाओं को को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले।

Sambhal Arkestra Dance: देखें वीडियो

Sambhal Arkestra Dance
Sambhal Arkestra Dance

घटना संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र में हुई है। यहां पर बार बालाएं तेरा इश्क बल्ले-बल्ले गाने पर नाचकर आस पास बैठी भीड़ का मनोरंजन कर रही हैं। काफी समय तक इसी गाने पर नाच देख कर उकताई भीड़ ने उन्हें अपने पसंदीदा गाने पर नाचने को कहा। इसमें दो पक्ष थे। कोई कह रहा है इस गाने पर नाचो, कोई कह रहा उस पर नाचो।

इसी बात विवाद के बीच दोनों पक्ष लाठी और डंडा लेकर एक दूसरे पर वार कर देते हैं। गनीमत ये रही कि इस लड़ाई में कोई घायल नहीं हुआ है। ये डांस एक शादी समारोह में चल रहा था। ध्यान देने वाली बात है कि लड़ाई दो समुदायों के बीच होते होते बची है।

Sambhal Arkestra Dance: पिंजरे में डांस का चलन

Sambhal Arkestra Dance
Sambhal Arkestra Dance

जाहिर है अक्सर खबरे सामने आती रहती हैं कि बार बालाओं को नचाने के लिए दो गुटो में मारपीट हुई है। इसमें डांस करने वाली लड़कियां भी घायल हो जाती हैं। लड़कियों को सुरक्षित रखने के लिए पिंजरे में नचाया जाता है। पर इंसानियत जैसे शब्द को बचाने के लिए इन्हें खुले में नचाया जाता है। हकीकत तो ये है कि यहां पर भी इंसानियत शर्मसार होती है।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here