Happy Birthday Javed Akhtar: खइके पान बनारस वाला से लेकर एक लड़की को देखा तक ये हैं दिग्गज गीतकार द्वारा लिखे गए हिट गानें

0
268
Javed Akhtar
Happy Birthday Javed Akhtar

Happy Birthday Javed Akhtar: भारतीय सिनेमा के गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। जावेद ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत हाथी मेरे साथी से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की है जिसमें सीता और गीता, ज़ंजीर, देवर, शोले, चाचा भतिजा, डॉन, दोस्ताना, क्रांति, मिस्टर इंडिया और कई अन्य शामिल हैं।

Javed Akhtar को कई अवार्ड से सम्मानित किया गया है

उन्हें 2013 में उर्दू में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2019 में जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर ऑफ लेटर्स और 2020 में रिचर्ड डॉकिंस पुरस्कार मिला। इसके अलावा हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए उन्होंने पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं।

Javed Akhtar
Javed Akhtar

जावेद अख्तर सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ काम करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम-जावेद ने 24 फिल्मों में साथ काम किया था और जिनमें से 20 बॉक्स ऑफिस हिट बनीं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं यहां उनके द्वारा लिखे गए कुछ बॉलीवुड गानें।

Khaike Paan Banaras Wala

Khaike Paan Banaras Wala
Ek Ladki Ko Dekha
Yeh Kahan Aa Gaye Hum
Main Yahaan Hoon
Dil Chahta Hai
Yun Hi Chala Chal

कैसे शुरु हुई शबाना आज़मी और जावेद अख्तर की Love Story

शबाना आज़मी और जावेद अख्तर की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। शबाना, शादीशुदा और दो बच्चों के पिता जावेद अख्तर को दिल दे बैठी थीं। दरअसल जावेद अख्तर शबाना के पिता कैफी आज़मी के शिष्य थे। और उनके पास लिखने की कला सीखने आते थे। उसी दौरान जावेद और शबाना का रिश्ता गहरा होता चला गया।

shabana azmi

शबाना संग जावेद अख्तर की नज़दीकियों की खबर जब जावेद की पत्नी हनी ईरानी तक पहुंची। कहा जाता है कि शुरूआत में तो हनी ईरानी को इन खबरों पर भरोसा नहीं था। उन्हें यकीन था कि जावेद उन्हें धोखा नहीं देंगे, आए दिन जावेद और हनी ईरानी के बीच झगड़े होने लगे। अपने दोनों बच्चों की खातिर जावेद हनी को छोड़ना नहीं चाहते थे।

javed akhtar 2

दूसरी तरफ कैफी आज़मी भी इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्हें लगा था कि शबाना की वजह से हनी ईरानी का घर टूट रहा है। बाद में शबाना ने पिता को यकीन दिलाया कि जावेद अख्तर की शादी उनकी वजह से नहीं टूटी। तब जाकर कैफी साहब इस रिश्ते के लिए तैयार हुए और दोनों की शादी को मंजूरी दे दी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here