Viral Video: हाल में सोशल मीडिया पर एक एयरपोर्ट का वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कई लोगों को लड़ाई करते देखा जा सकता है। इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं।हालांकि सिक्योरिटी गार्ड लड़ाई खत्म करने की पूरी कोशिश करते दिख रहे हैं, बावजूद इसके लोग नहीं रुक रहे।मामला अमेरिका के शिकागो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है।जानकारी के अनुसार ये लड़ाई बीते सोमवार को उस वक्त हुई, जब लोग विमान से उतर रहे थे।

Viral Video: क्या है पूरी घटना ?
Viral Video: पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़ाई की शुरुआत गाली गलौज के साथ हुई।लड़ाई एयरपोर्ट के बैगेज एरिया में हुई है, जहां से लोग अपना सामान लेने आते हैं।इसी दौरान एक 24 वर्षीय महिला पर दो लोगों ने अचानक हमला कर दिया।
जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों की पहचान 18 साल के क्रिस्टोफर हैंप्टन और 20 साल के टेंब्रा हिक्स के तौर पर हुई।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो की शुरुआत में एक शख्स को दूसरे शख्स पर झपटते देखा जा सकता है। तभी एक अन्य शख्स हरी टीशर्ट में आता है। इसी दौरान कुछ महिलाएं जमीन पर लेटकर लड़ रही हैं।एक- दूसरे के बाल खींच रही हैं।
संबंधित खबरें
- Pakistan में ख़त्म हुआ ये बड़ा कानून, क्या भारत में भी होगा रद्द?
- Bihar : बिहार के सासाराम की नदी में मिले नोटों के बंडल, मच गई लोगों में लूटने की होड़!