Mini Moisture Absorber से अब रूम की ह्यूमिडिटी होगी दूर, हजार रुपये से भी कम कीमत पर मिल रही है डिवाइस

Mini Moisture Absorber: लगभग हम सभी को बरसात का मौसम बहुत पसंद होता है। भीषण गर्मी से राहत देने वाली ये बरसात हमें पसंद तो आती है, लेकिन ये अपने साथ कई और परेशानियों को भी साथ लाती है।

0
365
Mini Moisture Absorber
Mini Moisture Absorber से अब रूम की ह्यूमिडिटी होगी दूर, हजार रुपये से भी कम कीमत पर मिल रही ये डिवाइस

Mini Moisture Absorber: कई लोगों को बरसात बहुत पसंद होता है। भीषण गर्मी से राहत देने वाली ये बरसात हमें पसंद तो आती है, लेकिन ये अपने साथ कई और परेशानियों भी लाती है। अक्सर आपने बरसात के मौसम में ह्यूमिडिटी को जरूर महसूस किया होगा। ह्यूमिडिटी को आसान शब्दों में कहे तो चिपचिपाहट। इस चिपचिपाहट का एहसास आमतौर पर हमें AC इस्तेमाल करते हुए नहीं होता। मगर घरों में लगे कूलर से चिपचिपाहट बहुत महसूस होती है। ऐसे में हसें कूलर की हवा से ज्यादा उसकी ह्यूमिडिटी से परेशानी होती है।

Mini Moisture Absorber से अब रूम की ह्यूमिडिटी होगी दूर, हजार रुपये से भी कम कीमत पर मिल रही ये डिवाइस
Mini Moisture Absorber

हालांकि इस समस्या से निपटने के लिए बाजार में कई तरह के मॉइस्चर अब्जॉर्बर मिलते हैं। जिनकी कीमत काफी अधिक होती है। मगर हम आपको ऐसी डिवाइज के बारे में बताएंगे जिसे आप कम दाम में खरीद सकते हैं।

Mini Moisture Absorber: मिनी अब्जॉर्बर की कीमत

आमतौर पर मार्केट में आपको 20-30 हजार की कीमत में कई मॉइस्चर अब्जॉर्बर मिल जाएंगे। हालांकि इनके दाम की वजह से सब इन्हें खरीद नहीं सकते, लेकिन एक ऐसी मिनी मॉइस्चर अब्जॉर्बर डिवाइज भी है जो कम कीमत में अधिक फायदे देती हैं। ये आपको 1000 से कम कीमत पर आसानी से मिल जाएंगे।

Mini Moisture Absorber से अब रूम की ह्यूमिडिटी होगी दूर, हजार रुपये से भी कम कीमत पर मिल रही ये डिवाइस
Mini Moisture Absorber

Store 2508 ब्रांड का Portable Mini Dehumidifier या Mini Moisture Absorber आपको महज 999 रुपये में ही मिल जाएगा। इसे आप किसी भी ऑनलाइन शॉपिग साइट से खरीद सकते है। इसके इस्तेमाल से आप अपने रूम की चिपचिपाहट को आसानी से खत्म कर सकते है। एक लीटर की क्षमता वाला ये डिवाइज सस्ता और रियूजेबल भी है।

Mini Moisture Absorber: जानिए कैसे करता है ये काम

Mini Moisture Absorber से अब रूम की ह्यूमिडिटी होगी दूर, हजार रुपये से भी कम कीमत पर मिल रही ये डिवाइस
Mini Moisture Absorber

इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको डिवाइज में मौजूद Calcium Choride को इनकी क्षमता के हिसाब से रिफिल करना होगा। रिफिल करने के बाद आप इसे यूज कर सकते है। बता दें कि साइज में इनके छोटे होने के कारण आप बहुत बड़े कमरे में इनका उपयोग नहीं कर सकते। ऐसा करने पर इनका असर नहीं होगा और ये आपके किसी काम नहीं आएंगे। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे आप छोटे कमरे में इस्तेमाल करें या फिर दो डिवाइस का उपयोग करें। जिससे आपके कमरे की ह्यूमिडिटी कम हो सके।

संबंधित खबरें:

फ्लैगशिप फोन iQOO Neo 6 देश में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक की पूरी डिटेल

Apple MacBook Air जल्द हो सकता है लॉन्च, M2 चिप से संचालित होगा डिवाइस; जानें खास फीचर्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here