Uttarakhand News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, गाड़ी के उड़े परखच्चे; 5 की मौत

पुलिस में मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए सभी लोग चमोली के रहने वाले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया होगा जिसके चलते कार 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

0
212
Uttarakhand News
Uttarakhand News

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर एक गाड़ी के खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक कार ढाई सौ मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी है। कहा जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के सदस्य थे, सभी लोग मेरठ से शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे।

हादसे के बाद पुलिस और SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को निकाल लिया है। ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिरने की वजह से सभी लोंगो की मौके पर ही मौत हो गई। कार में दो महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चों का शव मिला है। एसडीआरएफ की टीम को कार खाई से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। गहरी खाई होने के चलते पुलिस को शव निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

Uttarakhand News: कार पर संतुलन खोने से हुआ हादसा

पुलिस में मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए सभी लोग चमोली के रहने वाले हैं। 12 मई को उनके परिवार में एक शादी है। इसी सिलसिले में वह खरीददारी करने गए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया होगा जिसके चलते कार 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा करीब सुबह 7 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।

Uttarakhand News
Uttarakhand News

मृतकों में कौन- कौन शामिल?

पिंकी- उम्र 25 वर्ष
प्रताप सिंह- उम्र 40 वर्ष
भागीरथी देवी पत्नी प्रताप सिंह- उम्र 36 वर्ष
विजय, पुत्र प्रताप सिंह उम्र- 15 वर्ष
मंजू, पुत्री प्रताप सिंह- उम्र 12 वर्ष

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here