UP Politics:यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा-अपशब्दों का इस्तेमाल सपा का फैशन

UP POLITICS: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का एक बयान सामने आया है।जीसमें अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के बयानों से वो नाराज नजर आ रहे हैं।

0
110
UP Politics
UP Politics : file photo

UP Politics: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी किसी भी नेता के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है। केशव मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके मंडली द्बवारा अपशब्दों का प्रयोग किए जाने का फैशन बना लिया गया है। इसका जवाब जब जब चुनाव होंगे, जनता वोट की चोट से साइकल पंचर करके देगी।

UP Politics: क्यों है केशव प्रसाद मौर्य नाराज़?

UP Politics: डिप्टी सीएम का कहना है कि अखिलेश यादव और अन्य जो उनकी प्रगति होते हुए नहीं देख सकते वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। वे उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं जबकि उन्होंने अखिलेश यादव को हमेशा सम्मान दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी किसी पार्टी के नेता के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है। यूपी की जनता ने सपा को हमेशा जोरदार जवाब दिया है।

UP Politics : file photo
UP POLITICS: FILE PHOTO
 UP Politics: क्या है सपा का दावा ?

UP Politics: पिछले कुछ दिनों में सपा ने केशव प्रसाद मौर्य पर जमकर निशाना साधा है। सपा ने कहा कि बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सबसे ये कहते रहते हैं कि योगी जी उन्हें बजट नहीं देते, काम नहीं करने देते। सपा का आगे कहना है कि योगी जी के रहते ठाकुरवाद फैला हुआ है। पिछड़ों का अपमान, शोषण और उनके साथ गलत हो रहा है। वे आगे कहते हैं कि जब योगी जी के मंत्रीयों की ही राय उनके खिलाफ हैं तो वो पद छोड़ क्यों नहीं देते?गौरतलब है कि अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच बयानबाजी चलती रहती है। दोनो के बीच ज़ोरदार जुबानी जंग चलती रहती है। पिछले साल विधानसभा में भी दोनो नेताओं की धमाकेदार बहस देखने को मिली जिसने खूब सुरखियां बटोरी थी।

संबंधित खबरें:

UP Politics:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here