UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बारिश मुसीबत बन कर टूट पड़ी है। शनिवार दोपहर को अलीगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां बारिश के कारण एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से उसमें 7 बच्चे दब गए। यह सभी बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। हुसैनपुर शहजादपुर गांव में हुए इस दर्दनाक हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई वहीं 5 घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को समुदायिक केंद्र छर्रा में भर्ती करवाया गया है।

UP News: स्कूल से पढ़कर लौट रहे थे बच्चे
अलीगढ़ के दादों थाना इलाके के हुसैनपुर शहजादपुर गांव में अतर सिंह सोरन सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। उसी गांव के 10 से 12 साल के बच्चे दोपहर 3 बजे नजदीक के गांव निनामई के प्राइवेट स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। गांव पहुंचने पर सातों बच्चे उसी निर्माणाधीन मकान की दीवार के नजदीक से गुजर रहे थे इसी दौरान दीवार भरभराकर गिर गयी और सातों बच्चे दीवार के मलबे में दब गए।
दीवार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे। जल्दी-जल्दी लोगों ने मलबा हटाने का काम किया। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण किसी तरह बच्चों को बचाने का प्रयास कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही दादों थानाध्यक्ष रवि चंद्रबाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर एसडीएम अतरौली रवि शंकर सिंह और सीओ बरला शिव प्रताप सिंह भा घटनास्थल पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से बच्चों को मलबे से निकालने का कार्य शुरू किया। सभी को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घायल हुए अन्य बच्चों का इलाज जारी है। एसडीएम रवि शंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन और शासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:
- Weather Update: वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया अलर्ट
- Weather Update: Delhi-NCR के लिए राहत भरी खबर, जल्द झमाझम बारिश की संभावना