UP News: Lucknow BJP Office के बाहर महिला ने किया आत्‍मदाह का प्रयास,पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप

UP News: लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यालय के सामने शुक्रवार की दोपहर एक महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की।

0
383
UP News
UP News

UP News: लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यालय के सामने शुक्रवार की दोपहर एक महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। दरअसल जिस समय उसने वहां आत्‍मदाह करने का प्रयास किया। उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बीजेपी कार्यालय में मौजूद थे।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोका। इस बाबत महिला से पूछताछ की जा रही है।बेसुध और परेशान महिला ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से न्‍याय की गुहार लगाई है।

lucknow atmadah

UP News: गोसाईंगंज पुलिस पर लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार लखनऊ के रानीखेड़ा निवासी रामप्‍यारी का आरोप है कि उसके लड़के को पुलिस बेवजह परेशान कर रही है। उसे जबरन गोसाईंगंज पुलिस जेल भेजना चाहती है। महिला का कहना है कि उसका बेटा निर्दोष है।फिलहाल महिला को अस्‍पताल भेज दिया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद ही उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।

bjp office 2

खुद पर किरोसिन छिड़ककर पहुंची थी भाजपा कार्यालय के बाहर
जानकारी के अनुसार महिला खुद पर किरोसिन छिड़ककर भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंची थी। वहां तैनात पुलिस के जवानों ने जब उसे किरोसिन में तरबतर देखा तो उसे पकड़ा और आत्‍मदाह करने से रोका। इस दौरान महिला बार-बार गोसांईगंज पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाती रही।महिला ने सीएम योगी से भी न्‍याय की गुहार लगाई है।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here